धान के खेतों में यूरिया के साथ डालें दें ये पशुओं का ये चारा… खेत उगलेंगे सोना, कीड़े हो जाएंगे छूमंतर
Last Updated:
Paddy Farming Tips : अगर आप यूरिया या नाइट्रोजन से परेशान हैं और धान की फसल में ग्रोथ नहीं हो रही है तो ये देसी उपाय ट्राई कर सकते हैं. पशुओं का ये चारा न सिर्फ नाइट्रोजन की कमी को दूर करेगा बल्कि पौधों को अच्छ…और पढ़ें
लखीमपुर : लखीमपुर में किसान यूरिया खाद की किल्लत की वजह से परेशान हैं. समय पर खाद न मिलने की वजह से किसानों की धान की फसल को भारी नुकसान हो रहा है. किसानों का कहना है कि अगर समय पर धान की फसल में यूरिया यानी नाइट्रोजन की आपूर्ति नहीं की गई तो उत्पादन में गिरावट आएगी. वहीं कृषि एक्सपर्ट का कहना है कि अगर किसानों को यूरिया खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है तो वह ये जुगाड़ कर सकते हैं. ऐसे में आज हम आपको धान के खेतों में पैदावार अधिक बढ़ाने के लिए सरसों की खली के बारे में बताने जा रहे हैं.
कृषि वैज्ञानिक प्रदीप कुमार ने लोकल 18 को बताया कि सरसों की खली में नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटाश, सल्फर, और जिंक जैसे कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं. ये पोषक तत्व धान के पौधों की वृद्धि, विकास और उपज के लिए आवश्यक हैं. इसके अतिरिक्त, सरसों की खली में कार्बनिक पदार्थ भी होते हैं, जो मिट्टी की उर्वरता को बढ़ाते हैं. ये तत्व न केवल धान के पौधे को मजबूत बनाते हैं, बल्कि उसकी जड़ों को गहराई तक पोषण देते हैं. खली के प्रयोग से धान की पत्तियां अधिक हरी, चमकदार और रोगमुक्त बनी रहती हैं. सरसों की खली में प्राकृतिक रूप से कीटनाशक गुण होते हैं जो कुछ कीटों और बीमारियों को नियंत्रित करने में मदद करते हैं.