धान गेहूं नहीं…इस खेती से किसान की बदल गई जिंदगी, कम लागत में हो रही तगड़ी कमाई, घर बैठे बना मालामाल
Last Updated:
Rose Farming: बाराबंकी के किसान गुलाब की खेती से अधिक मुनाफा कमा रहे हैं. मानपुर गांव के रमन ने डेढ़ बीघा में गुलाब की खेती कर एक फसल पर 90 हजार से एक लाख रुपये तक मुनाफा अर्जित किया है.
हाइलाइट्स
- बाराबंकी के किसान गुलाब की खेती से मुनाफा कमा रहे हैं.
- गुलाब की खेती में कम लागत और अधिक मुनाफा होता है.
- रमन ने डेढ़ बीघा में गुलाब की खेती से लाखों रुपये कमाए.
बाराबंकी जिले के मानपुर गांव के रहने वाले युवा किसान रमन ने अन्य फसलों के मुकाबले गुलाब की खेती की शुरुआत की. जिसमें उन्हें अच्छा मुनाफा हो रहा है. वह आज करीब डेढ़ बीघा में गुलाब की खेती कर रहे हैं. जिसमें एक फसल पर एक लाख रुपए तक मुनाफा वह कमा रहे हैं.
इसकी खेती करना काफी आसान है. गुलाब की खेती वैसे तो दो तरह से की जाती है. पर मैं कलम विधि से करता हूं. इसकी खेती के लिए सबसे पहले खेत की गहरी जुताई करनी पड़ती है. उसके बाद खेत को समतल कर गोबर की खाद का छिड़काव किया जाता है. उसके बाद खेत में दो-दो फीट की दूरी पर गड्ढे खोद दिए जाते हैं. फिर गुलाब के पौधे को लगा दिया जाता है. फिर इसकी सिंचाई करते हैं. वहीं पौधा लगाने के महज 6 महीने बाद फसल निकलने लगती है.