‘नरेंद्र मोदी पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जो श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में आए’
Last Updated:
PM Modi Janmabhoomi Temple: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर जाकर ठाकुर जी के चरणों में प्रणाम किया. मुख्य पुजारी राम अवतार अवस्थी ने उनकी भक्ति और विनम्रता की प्रशंसा की.
पीएम नरेंद्र मोदी श्रीकृष्ण जन्मभूमि जाने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं. (पीटीआई)सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के ‘मोदी स्टोरी’ अकाउंट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो शेयर किया गया है. इस वीडियो में श्रीकृष्ण जन्मस्थान के मुख्य पुजारी राम अवतार अवस्थी ने कहा कि मैं पिछले 30 सालों से ठाकुरजी की सेवा कर रहा हूं. आज तक कोई प्रधानमंत्री नहीं आया. श्रीकृष्ण जन्मभूमि, मथुरा में पहली बार कोई प्रधानमंत्री पहुंचे और वह हैं नरेंद्र मोदी.
राम अवतार अवस्थी ने कहा कि उनका जब आना हुआ तो प्रभु के प्रति जो भाव उनके मुखमंडल और आचरण में झलक रहा था, वह अद्भुत था. मंदिर में प्रवेश करते ही उन्होंने ठाकुर जी के चरणों में मस्तक झुकाया, सीढ़ियों और गर्भगृह की देहरी तक को प्रणाम किया. उनकी भक्ति और विनम्रता देख पुजारी भी भावुक हो उठे. उन्होंने आगे कहा कि यह क्षण उनकी अटूट आस्था और संस्कृति के प्रति अनुपम श्रद्धा का सजीव चित्र था.
दूसरी ओर, श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर उनका जन्मोत्सव मनाने के लिए शनिवार को मथुरा-समेत ब्रज के सभी तीर्थ स्थलों पर दुनिया भर से लाखों भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा. जिधर भी नजर जा रही थी, वहीं लोगों के समूह जन्मस्थान और अन्य मंदिरों की ओर बढ़ते नजर आ रहे थे. अधिकारियों ने बताया कि मथुरा के सभी मंदिरों में जन्माष्टमी का पर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है, किंतु इस दिन मुख्य आयोजन श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर में स्थित भागवत भवन का राधा कृष्ण मंदिर होता है.
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h… और पढ़ें