ना मुझे ड्रम में पैक होकर मरना है, ना ही खाई में गिरकर… चंदौली में खौफजदा पति ने पत्नी को किया बॉयफ्रेंड के हवाले
Last Updated:
Chandauli News: चंदौली में नवविवाहिता खुशी अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही. पति शमशेर ने सहमति जताई और पुलिस ने उसे प्रेमी सोनू के साथ रवाना कर दिया. शमशेर ने कहा कि वह खुशी को अब अपने साथ नहीं रखेगा…और पढ़ें
Chandauli News: पति के सामने ही प्रेमी संग चली गई पत्नी
हाइलाइट्स
- पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ जाने की अनुमति दी.
- पुलिस ने विवाहिता को प्रेमी के साथ वाराणसी से बरामद किया.
- घंटों पंचायत के बाद सहमति से विवाहिता प्रेमी के साथ रवाना.
चंदौली. चंदौली जिले के मुगलसराय नगर स्थित एक नाश्ते की दुकान से गायब हुई नव विवाहिता को कोतवाली पुलिस ने उसके प्रेमी के साथ बरामद कर लिया. सूचना मिलने पर महिला का पति अपने परिवार के साथ मुगलसराय कोतवाली पहुंचा. वहां घंटों पंचायत चली. बाद में विवाहिता अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही. घंटों चली पंचायत के बाद सहमति से पुलिस ने उसे प्रेमी के साथ रवाना कर दिया.
घंटों चली पंचायत के बाद भी नहीं मानी पत्नी
मंगलवार को पुलिस ने विवाहिता को उसके प्रेमी के साथ वाराणसी से बरामद कर लिया. इसके बाद उसके पति को सूचना दी. सूचना मिलते ही पति शमशेर अपने परिवार के साथ मुगलसराय कोतवाली पहुंचा. वहां घंटों पंचायत चली. इस दौरान विवाहिता बालिग होने का हवाला देते हुए प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही. इससे पहले पति शमशेर ने घटना के बाद मीडिया से कहा था कि न तो उसे ड्रम में पैक होकर मरना है और न ही खाई में गिरकर अपनी जान देनी है. पति ने पहले ही कहा था कि वह अब खुशी को अपने साथ नहीं रखेगा. बाद में सहमति के आधार पर पुलिस ने उसे प्रेमी के साथ रवाना कर दिया.
अपने प्रेमी के साथ चली गई पत्नी
जानकारी के मुताबिक विवाहिता का प्रेमी पास के ही मोहल्ले में रहता है. सीओ राजीव सिसोदिया ने बताया कि पूरे मामले में थाने पर घंटों पंचायत के बाद यह फैसला हुआ कि तीनों बालिग हैं और नवविवाहित खुशी अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है. इस पर तीनों परिवारों ने सहमति जाहिर की और उसके बाद पुलिस ने खुशी को उसके प्रेमी सोनू के सुपुर्द कर दिया.

Principal Correspondent, Lucknow