नेल पॉलिश-मेकअप लगाकर न आएं नर्सें, गहने पहनने पर भी रोक; लखनऊ में KGMU का फरमान
Last Updated:
KGMU ने नर्सिंग अफसरों के लिए नया मैनुअल लागू किया, नेल पॉलिश और महंगे गहनों पर रोक, समय पर ड्यूटी जरूरी, मरीजों की सुरक्षा और अनुशासन पर जोर.
लखनऊ में KGMU हॉस्पिटल की तस्वीर. मरीजों के साथ बनेगा साफ-सुथरा माहौल
KGMU के इस मैनुअल में नर्सिंग अफसरों के कर्तव्यों, अधिकारों, काम और समय का उल्लेख किया गया है. सबसे अहम बात यह है कि मैनुअल नर्सिंग अफसरों के पहनावे, और स्वच्छता को ध्यान में रखकर बनाया गया है. KGMU के मैनुअल के अनुसार महिला नर्सिंग अफसर ड्यूटी के दौरान अब नेल पॉलिश या अत्यधिक मेकअप नहीं कर सकेंगी. इसके साथ ही सोने चांदी या अन्य महंगे गहनों को पहनने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है. इसका उद्देश्य संक्रमण के खतरे को कम करना और मरीजों के साथ सुरक्षित साफ-सुथरा माहौल बनाए रखना है.
KGMU प्रशासन का मानना है कि यह कदम अस्पताल में काम करने वाले नर्सिंग स्टाफ को अनुशासित बनाएगा साथ ही यह मैनुअल नर्सिंग स्टाफ के कार्यभार जिम्मेदारियों को भी संतुलित करेगा.
समय से ड्यूटी पर न पहुंचे तो कार्रवाई
KGMU के नर्सिंग मैनुअल में यह भी बताया गया है कि नर्सिंग अफसरों को समय पर ड्यूटी पर पहुंचना अनिवार्य होगा और किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कार्रवाई की जाएग. साथ ही छुट्टियों के लिए स्पष्ट प्रक्रिया निर्धारित की गई है जिससे कामकाज में व्यवधान न हो.
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.