पप्पू यादव के खिलाफ वाराणसी में FIR, किस मामले में दर्ज हुई एफआईआर
Last Updated:
वाराणसी में पप्पू यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है. संतो की तहरीर पर कोतवाली थाने में FIR हुई है. धार्मिक भावना आहत किए जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ. वाराणसी के कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला है.
पप्पू यादव ने संसद में किया था प्रदर्शन.
संसद परिसर में साधु वेश पहनकर किए गए प्रदर्शन का मामला अब वाराणसी पहुंच गया है. पातालपुरी मठ के पीठाधीश्वर महंत बालक दास की शिकायत पर पप्पू यादव, राहुल गांधी और अवधेश प्रसाद के खिलाफ कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है. हालांकि, अब तक इस मामले में सिर्फ वाराणसी के कोतवाली थाने में ही एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
शिकायत के मुताबिक, संसद परिसर में पप्पू यादव ने साधु वेश धारण कर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर एक स्किट किया था. इस प्रदर्शन में राहुल गांधी और अवधेश प्रसाद भी उनके साथ मौजूद थे. संत समाज ने इसे साधु परंपरा का अपमान बताते हुए कड़ी आपत्ति जताई है. इस मामले को लेकर वाराणसी के संतों में नाराजगी है. वहीं, कचहरी परिसर में वकीलों ने भी विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी की. इसके बाद राहुल गांधी और पप्पू यादव के खिलाफ कैंट थाने में भी तहरीर दी गई.
वाराणसी के कोतवाली थाने में तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. यह मुकदमा पातालपुरी मठ के पीठाधीश्वर महंत बालक दास की तहरीर पर दर्ज हुआ है. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि संसद परिसर में किए गए प्रदर्शन से संत समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं.
About the Author

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…
और पढ़ें