पशुपालकों के लिए खुशखबरी, सरकार दे रही ₹6000 महीना गोवंश भरण-पोषण के लिए
Last Updated:
मुख्यमंत्री निराश्रित गोवंश सहभागिता योजना के तरहत पशुपालकों को गौशालाओं में से पशु दिए जाएंगे. गोवंशों के भरण पोषण के लिए सरकार द्वारा प्रति गोवंश के हिसाब से प्रतिदिन ₹50 की दर से हर महीने ₹1500 प्रति महीने क…और पढ़ें
यह है उद्देश्य
इस योजना का उद्देश्य बेसहारा और निराश्रित गोवंशों को संरक्षण प्रदान करना है.इसके अलावा पहले से संचालित हो रही गौशालाओं के साथ सरकार के द्वारा वृहद गौशाला संरक्षण केंद्र और अस्थाई गौशालाओं का निर्माण भी कराया गया है. मुख्यमंत्री निराश्रित बेसहारा गोवंश सहभागिता योजना के तहत पशुपालकों को गौशालाओं में संरक्षित गोवंश दिए जाएंगे. उनका पालन पोषण उचित तरीके से किया जा सके. दूसरी और पशुपालको को भी इसका लाभ मिल सके इसके उद्देश्य से किया जा रहा है. जिसके लिए पशुपालकों को आर्थिक रूप से सहायता भी उपलब्ध कराई जा रही है.
कैसे मिलेगा लाभ
इस योजना के अंतर्गत गोवंशों के भरण पोषण के लिए सरकार द्वारा गोवंश के हिसाब से ₹1500 प्रति प्रतिमाह की राशि दी जाएगी. इस प्रकार एक पशुपालक को 4 गोवंशों के लिए अधिकतम 6 हजार रुपए प्रति माह आर्थिक सहायता मिलेगी. जिससे पशुपालकों को साल के 72000 रुपए मिलेंगे. इन पैसों से उनका भरण पोषण आसानी से हो सकेगा. इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को गौशाला से गोवंश प्राप्त करने के लिए निकटतम पशुचिकित्सालय जा कर आवेदन करना होगा. दस्तावेजों के सत्यापन के बाद पशुपालक को गोवंश उपलब्ध कराया जाएगा. इसके लिए इच्छुक आवेदक को दस्तावेज के तौर पर आधार कार्ड, बैंक पासबुक, फोटो और मोबाइल नंबर उपलब्ध कराना होगा.