पहले बनाया बंधक, फिर करवा दिए सात फेरे.. यूपी के एटा में युवक की जबरिया शादी

0
पहले बनाया बंधक, फिर करवा दिए सात फेरे.. यूपी के एटा में युवक की जबरिया शादी


Last Updated:

Etah News: उत्तर प्रदेश के एटा जिले में युवक राहुल की जबरन शादी का मामला सामने आया है. राहुल के पिता ने पुलिस से शिकायत की कि उनके बेटे को बंधक बनाकर शादी कराई गई. पुलिस ने राहुल को छुड़ाया, लेकिन युवती का दावा है कि शादी आपसी सहमति से हुई है. मामले की जांच जारी है.

Etah News: एटा में युवक की जबरिया शादी
एटा. उत्तर प्रदेश के एटा जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र के बिचपुरी गांव में एक युवक के जबरन विवाह का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवक के पिता ने पुलिस से शिकायत की थी कि उनके बेटे को बंधक बनाकर जबरन शादी कराई गई है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को छुड़ाया, जिसके बाद युवक शादी से मुकर गया. हालांकि, युवती का कहना है कि यह शादी उनकी आपसी सहमति से हुई है.
मामला तब सामने आया जब युवक राहुल के पिता धर्मपाल सिंह ने क्षेत्राधिकारी अलीगंज नीतीश गर्ग को लिखित शिकायत दी. उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बेटे राहुल को जबरन पकड़कर विवाह कराया गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी गर्ग ने अलीगंज थाना पुलिस को तत्काल कार्रवाई करने और युवक को बंधन मुक्त कराने का निर्देश दिया. निर्देशों के बाद, भारी संख्या में पुलिस बल बिचपुरी गांव में लड़की के घर पहुंचा. पुलिस ने युवक राहुल को हिरासत में लिया और अलीगंज थाने ले आई. युवक के हाथों और पैरों में हल्दी लगी थी, कंगन बंधे थे और पैरों में महावर भी सजा हुआ था. युवक और युवती के सात फेरे लेते और शादी की रस्में पूरी करते हुए वीडियो भी सामने आए हैं.

युवक ने लगाया जबरिया शादी का आरोप

पुलिस द्वारा बंधन मुक्त कराए जाने के बाद, युवक राहुल शादी करने से मुकर गया और उसने जबरन शादी का आरोप लगाया. वहीं, युवती ने दावा किया कि यह शादी उन दोनों की इच्छा से हुई है. युवती भी शादी के जोड़े में सजी-धजी अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची और इस बात पर वाद-विवाद करने लगी. युवक राहुल के पिता धर्मपाल सिंह, निवासी बांगबाला, ने आरोप लगाया कि उनके सगे भाई ने भैया दूज के पर्व पर उनके बेटे राहुल को अपनी ससुराल बिचपुरी बुलाया था. वहां, साले प्रवीण ने अपनी बेटी से राहुल की जबरन शादी कराने की जिद करने लगा. जब राहुल ने शादी से इनकार किया, तो उसे और शिवानी को एक कमरे में बंद कर दिया गया. पिता का कहना है कि जब राहुल सुबह खुद को छुड़ाकर भागा, तो उसे फिर से पकड़कर बंधक बना लिया गया. युवक की मां क्रांति देवी ने भी बताया कि उनका बेटा दिल्ली से आया था, क्योंकि बाबा की तबीयत खराब थी. उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बेटे को बंद कर लिया गया था और पंचायत के माध्यम से जाने पर भी उसे नहीं छोड़ा गया.  उन्होंने कहा कि उनके देवर और देवरानी भी इस मामले में कुछ नहीं कह रहे हैं.

युवती ने कहा मर्जी से हुई शादी

थाने आकर युवक ने बताया कि वह अपने चाचा के साथ उनकी ससुराल आया था तभी ससुराल में शादी की चर्चा चलने लगी. सुबह जब मैं भागा तो मेरे चाचा मुझे पकड़ कर ले गए और जबरदस्ती मेरी शादी करवा दी. शादी में पंडित नहीं था. मुझे झूठे मुकदमे फंसाने की धमकी भी दी है. फिलहाल युवक राहुल, शिवानी और उनके परिजन अलीगंज कोतवाली में आए हुए हैं. युवक और युवती का शादी के सात फेरे लेते वीडियो भी समाने आया है और शादी की रस्मे भी होती नजर आ रही हैं. युवती शिवानी ने बताया कि ये लोग बहका रहे हैं किसी ने कोई जबरदस्ती नहीं की है. हम लोगों की इच्छा से ही शादी हुई है. मामले पर क्षेत्राधिकार अलीगंज नीतिश गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया शिकायत प्राप्त हुई थी जिसके आधार पर पुलिस को मौके पर भेजा गया और लड़के को कब्जे में लिया गया है. प्रकरण की जांच की जा रही है.

authorimg

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

पहले बनाया बंधक, फिर करवा दिए सात फेरे.. यूपी के एटा में युवक की जबरिया शादी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *