पहले लव मैरिज, फिर शादीशुदा महिला के साथ अफेयर… कोर्ट के आदेश भी नहीं माने

0
पहले लव मैरिज, फिर शादीशुदा महिला के साथ अफेयर… कोर्ट के आदेश भी नहीं माने


Last Updated:

Love Marriage Harassment Case: लखनऊ में लव मैरिज करने के बाद पति किसी दूसरी शादीशुदा महिला के साथ अफेयर करने लगा. पीड़ित पत्नी ने बताया हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद उनका पति उन्हें मारता-पीटता रहा.

पहले लव मैरिज, फिर शादीशुदा महिला के साथ अफेयर... कोर्ट के आदेश भी नहीं मानेपत्नी ने आरोप लगाया कि पति अफेयर के चलते उन्हें और उनकी बेटी को प्रताड़ित कर रहा.

लखनऊ: सीमा जैन ने अपने प्यार के लिए लव मैरिज की. लेकिन अब वही प्यार उनके और उनकी 9 साल की बेटी के लिए डर और परेशानियों की वजह बन गया है. सीमा का आरोप है कि उनके पति रजत जैन और सास-ससुर लगातार उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से तंग कर रहे हैं.

सीमा के मुताबिक, उनकी शादी 2012 में हुई थी, तभी से उनके पति और परिवार ने परेशान करना शुरू कर दिया था. उनका कहना है कि रजत जैन का कथित अवैध संबंध एक शादीशुदा महिला के साथ है. इस वजह से घर का माहौल और भी ज्याद खराब हो गया है.

FIR के बावजूद पुलिस की लापरवाही
सीमा ने 9 दिसंबर 2023 को अपने पति और उनके परिवार के खिलाफ FIR दर्ज कराई. लेकिन पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने जांच में लगातार लापरवाही दिखाई. कई बार उन्हें धमकाया गया कि मामला सुलझा लो.

सीमा ने यहां तक दावा किया कि उनके पति के पक्ष के लोगों के नाम चार्जशीट से हटा दिए गए. सीमा ने डीजीपी उत्तर प्रदेश को लिखित शिकायत भेजी, जिसमें उन्होंने कहा कि उन्हें बार-बार नजरअंदाज किया गया और धमकाया गया.

हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी प्रताड़ना
महिला का कहना है कि हाई कोर्ट ने पति को उन्हें और उनकी बेटी को परेशान न करने का आदेश दिया था. लेकिन फिर भी उनके पति ने अपनी पत्नी को धमकाया और अपमानित किया. यहां, तक रजत ने अपनी पत्नी को कई बार मारा-पीटा भी. 

महिला का आरोप- पुलिस और अधिकारी परेशान कर रहे
सीमा जैन ने बताया कि वह कई बार पुलिस के पास गईं, ACP और DCP को भी पत्र भी लिखे, लेकिन कोई उचित कार्रवाई नहीं हुई. कुछ पुलिसकर्मी उन्हें झूठी FIR साइन करने के लिए दबाव डाल रहे थे. सीमा कहती हैं, ‘अगर मुझे, एक शिक्षित और सक्षम महिला को इतना परेशान होना पड़ रहा है, तो सोचिए जो कमजोर और कम पढ़ी-लिखी महिलाएँ हैं, उन्हें क्या-क्या झेलना पड़ता होगा.’

9 साल की बच्ची भी परेशान
सीमा की 9 साल की बेटी भी इस तनाव का सामना कर रही है. महिला का कहना है कि पुलिस और प्रशासनिक रवैये से उन्हें सुरक्षा का भरोसा नहीं है. वहीं, जानकारों का मानना है कि ऐसे मामलों में तत्काल जांच और पीड़िता की सुरक्षा सबसे जरूरी है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

पहले लव मैरिज, फिर शादीशुदा महिला के साथ अफेयर… कोर्ट के आदेश भी नहीं माने



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *