पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए UP सरकार का ऐलान, अभ्यर्थियों को बस किराये में 50% की छूट
Last Updated:
UP Police Exam : अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र दिखाने पर बसों में 50 फीसदी छूट मिलेगी. कल (8 मई) से तीन दिन तक चलने वाली सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए पुलिस ने सख्त इंतजाम किए हैं. परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए हर केंद्र पर एक नोडल पुलिस अफसर तैनात, केंद्र प्रभारी और कंट्रोल रूम प्रभारी भी पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं. सभी थाना प्रभारी को अपने-अपने इलाकों में भ्रमणशील रहकर परीक्षा सकुशल संपन्न कराने को कहा गया है.
लखनऊ. यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर सीएम योगी ने अभ्यर्थियों के हित में बड़ा फैसला लिया है. भर्ती परीक्षा के लिए यात्रा करने वाले अभ्यर्थियों को बसों में 50 फीसदी की छूट मिलेगी. अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र दिखाने पर बसों में 50 फीसदी छूट मिलेगी. कल (8 मई) से तीन दिन तक चलने वाली सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए लखनऊ पुलिस ने सख्त इंतजाम किए हैं. 3 दिन में लखनऊ के 55 परीक्षा केंद्रों पर करीब 135936 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे. हर दिन दो पालियों में परीक्षा होगी. प्रत्येक पाली में करीब 22656 अभ्यर्थी शामिल होंगे.
कहां कितनी तैनाती
परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए 1626 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है. 55 इंस्पेक्टर, 255 सब इंस्पेक्टर, 300 हेड कांस्टेबल, 600 कांस्टेबल, 300 महिला कांस्टेबल, जिला कंट्रोल रूम में एक एसीपी ,एक सब इंस्पेक्टर, चार कांस्टेबल, सेक्टर मजिस्ट्रेट हमराही ड्यूटी में 110 कांस्टेबल तैनात किए गए हैं. परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए हर केंद्र पर एक नोडल पुलिस अफसर तैनात, केंद्र प्रभारी और कंट्रोल रूम प्रभारी भी पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं. चेकिंग, फ्रिस्किंग में 244 अभ्यर्थियों पर एक सब इंस्पेक्टर, एक हेड कांस्टेबल, दो कांस्टेबल, एक महिला कांस्टेबल तैनात हैं. सभी थाना प्रभारी को अपने-अपने इलाकों में भ्रमणशील रहकर परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं.
नकल माफिया को उम्रकैद
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड ने 29 लाख अभ्यर्थियों की परीक्षा के लिए सख्त सुरक्षा, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और नकल माफिया पर आजीवन कारावास तक की कार्रवाई की चेतावनी दी. पुलिस भर्ती बोर्ड के डीआईजी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज के मुताबिक, शासन की मंशा पूरी तरह साफ है और परीक्षा प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा. भर्ती परीक्षा तीन दिनों तक दो शिफ्ट में होगी. पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी.
About the Author

प्रियांशु गुप्ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें