फसलों के रूप में सोना उगलेंगे खेत, कृषि वैज्ञानिक ने बताया जुगाड़, मुफ्त में बनें मालामाल

0
फसलों के रूप में सोना उगलेंगे खेत, कृषि वैज्ञानिक ने बताया जुगाड़, मुफ्त में बनें मालामाल


Last Updated:

Parali burning solution in hindi : किसान भाई अपनी फसलों में कई तरह के उर्वरक डालते हैं और अच्छी से अच्छी दवाओं का छिड़काव करते हैं. इस ट्रिक से नई फसल को भी इन उर्वरक का फायदा मिल सकता है.

X

कृषि विज्ञान की तकनीक का किस करें प्रयोग खेत उगलेंगे सोना 

हाइलाइट्स

  • कृषि अपशिष्ट जलाने से पर्यावरण प्रदूषण होता है.
  • अपशिष्ट का खेत में प्रयोग मिट्टी की उर्वरता बढ़ाता है.
  • वैज्ञानिक तकनीक से अपशिष्ट का निस्तारण करें.

Parali burning solution/कन्नौज. गेहूं और धान की फसल काटने के बाद अक्सर किसान उनके अपशिष्ट खेत में ही जला देते हैं. इससे किसान पर्यावरण प्रदूषण तो करते ही हैं, साथ में अपने खेत को भी नुकसान पहुंचाते हैं. कृषि वैज्ञानिक डॉ. अरविंद कुमार बताते हैं कि अगर किसान अपनी फसल के अपशिष्ट का खेत में ही प्रयोग कर लें तो मिट्टी की उर्वरता बढ़ जाएगी. कुछ तकनीक से फसलों के अपशिष्टों को खेत में जुताई करने से काफी फायदा हो सकता है. जब कोई फसल लगी होती है तो उसमें कई उर्वरक डाले जाते हैं और अच्छी से अच्छी दवाओं का प्रयोग होता है. नई फसल को इन उर्वरक का फायदा मिलता है.

क्या-क्या दिक्कतें

फसलों के अपशिष्ट जलाने से भारी मात्रा में कार्बन डाइऑक्साइड, मीथेन और अन्य ग्रीनहाउस गैसों का उत्सर्जन होता है, जिससे वायु प्रदूषण बढ़ता है. पराली जलाने से निकलने वाला धुआं बारिश के पानी के साथ मिलकर जल निकायों को प्रदूषित कर सकता है. पराली जलाने से मिट्टी में कार्बन और नाइट्रोजन की मात्रा कम हो जाती है, जिससे मिट्टी की उर्वरता घटती है और फसल उत्पादन में कमी आती है. पराली जलाने से मिट्टी में मौजूद सूक्ष्म जीव और जैविक पदार्थ नष्ट हो जाते हैं, जो मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने में भूमिका निभाते हैं.

कई गुना लाभ

पराली जलने से निकलने वाला धुआं सांस की बीमारियों जैसे अस्थमा, ब्रोंकाइटिस, और फेफड़ों के कैंसर का खतरा बढ़ाता है. आंखों में जलन, त्वचा पर चकत्ते हो सकते हैं. खेतों में मौजूद लाभकारी कीट और सूक्ष्म जीव मर जाते हैं, जिससे जैव विविधता को नुकसान होता है. लोकल 18 से बात करते हुए कृषि वैज्ञानिक डॉ. अरविंद सिंह बताते हैं कि देशभर में कृषि अपशिष्ट का निस्तारण एक बड़ा चैलेंज रहता है, लेकिन किसान इन अपशिष्टों को अपनी ताकत बना सकते हैं. अगर किसान इन्हीं अपशिष्ट को कृषि वैज्ञानिकों की तकनीक और सुझाव से निपटाएं तो यही अपशिष्ट उनकी फसल को कई गुना लाभ दे सकते हैं.

homeagriculture

फसलों के रूप में सोना उगलेंगे खेत, कृषि वैज्ञानिक ने बताया जुगाड़



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *