फिरोजाबाद की शिक्षिका विनीता चौधरी, बेटियों को सीखा रहीं आत्मरक्षा

0
फिरोजाबाद की शिक्षिका विनीता चौधरी, बेटियों को सीखा रहीं आत्मरक्षा


Last Updated:

टीचर विनीता चौधरी ने लोकल 18 से बातचीत करते हुए कहा कि वह बेटियों और महिलाओं को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग कराती हैं. महिलाओं के साथ आए दिन घटनाएं होता रहती है.इससे निपटने के लिए महिलाओं को आत्मरक्षा करना आनी चाहिए….और पढ़ें

शिक्षक हमारे जीवन को एक नई दिशा देता है,माता-पिता के बाद शिक्षक ही हमें तरक्की की राह दिखाता है. शिक्षक हमारे भविष्य के निर्माता हैं.फिरोजाबाद में भी एक ऐसी शिक्षिका हैं जिनसे बच्चे पढ़ाई के साथ साथ आत्मरक्षा के गुण सीखते हैं. ये शिक्षिका बच्चों को जगह जगह जाकर फ्री ट्रेनिंग देती है. शिक्षिका ने हजारों बच्चों को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दी है.बेटिय़ों को मुसीबत में फंसने पर इनके द्वारा दी गई. ट्रेनिंग काम आती है. पिछले कई सालों से यह शिक्षिका जिले के साथ अन्य जिलों में जाकर फ्री ट्रेनिंग दे रही हैं. वहीं इस कार्य के लिए इन्हे नेशनल और इंटरनेशल अवार्ड भी मिल चुके हैं.

टीचर विनीता चौधरी ने लोकल 18 से बातचीत करते हुए कहा कि वह बेटियों और महिलाओं को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग कराती हैं. महिलाओं के साथ आए दिन घटनाएं होता रहती है.इससे निपटने के लिए महिलाओं को आत्मरक्षा करना आनी चाहिए. उनके जीवन में भी एक ऐसी घटना हुई जिसने उनको मार्शल आर्ट में परफेक्ट बना दिया. उन पड़ोस में रहने वाली एक लड़की के साथ रेप की घटना हुई. वह आत्मरक्षा नही कर सकी.इसको देखने के बाद उन्होने इसकी ट्रेनिंग करना शुरु कर दी और मार्शल आर्ट के साथ साथ स्काउट गाइड में भी मास्टर हो गई.

पड़ोस में हुई घटना ने बना दिया स्काउट गाइड
इसके बाद उन्होने बेसिक और माध्यमिक स्कूलों में बच्चियों को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग देना शुरु कर दिया. उन्होने 25 साल पहले फ्री ट्रेनिंग की शुरुआत की थी. स्कूल-कॉलेजों में जाकर वह बेटियों को मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग देती है.जिससे बच्चियां आत्मरक्षा करना सीख रही हैं.अब तक वह 4 हजार से बेटियों को इसकी ट्रेनिंग दे चुकी हैं.

मिल चुका है नेशनल अवार्ड 
महिला टीचर का कहना है कि आत्मरक्षा की जरूरत केवल बेटियों को ही नहीं बल्कि बेटों को भी होती है.वह भी कहीं न कहीं फंस जाते हैं. उन्हे भी आत्मरक्षा की जरूरत पड़ती है.स्कूलों में पढ़ाई के साथ साथ बच्चों को सेफ्टी पिन,दुपट्टा और अपने बालों से आत्मरक्षा की ट्रेनिंग देती है. यह सभी के लिए बेहद जरूरी है. इसलिए वह टीचरों को भी आत्मरक्षा करना सिखाती हैं. फिरोजाबाद के अलावा आसपास के जिलों में भी वह स्कूलों में और अन्य जगहों पर जाकर ट्रेनिंग कराती है. इसके लिए उन्हे दिल्ली से नेशनल अवार्ड भी मिल चुका है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

फिरोजाबाद की शिक्षिका विनीता चौधरी, बेटियों को सीखा रहीं आत्मरक्षा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *