बड़ा चालाक था यूट्यूबर सलीम वास्तिक, 4 वर्ष रहा लोनी फिर 1 साल में बदले इतने घर
Last Updated:
Youtuber Salim Wastik: यूट्यूबर सलीम वास्तिक इन दिनों चर्चाओं में है. 31 साल पहले उसकी हत्या कर दी और फिर पुलिस को चकमा देकर सालों घूमता रहा. उसने अपनी पहचान बदलकर एक्स मुस्लिम यूट्यूबर कर ली. मगर अब पुलिस ने गाजियाबाद के लोनी से उसे गिरफ्तार कर लिया है. सलीम के केस में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली जो कहानी है वह एक ही जगह पर बार-बार घर बदलने की है. आइए जानते हैं पूरा मामला.
यूट्यूबर सलीम वास्तिक के घर लटका ताला.
गाजियाबाद: यूपी में गाजियाबाद के लोनी की तंग गलियों में एक ऐसा मकान भी है, जिसके दरवाजे पर आज सन्नाटा टंगा है. यह वही घर है, जहां कभी यूट्यूबर सलीम वास्तिक की आवाज गूंजती थी, लेकिन अब वहां ताला झूल रहा है. गिरफ्तारी के बाद से न सिर्फ यह मकान खाली पड़ा है, बल्कि उसके बदलते ठिकानों की सबसे ज्यादा चर्चाएं है. सलीम वास्तिक ने पिछले चार सालों में लोनी को अपना ठिकाना तो बनाया, लेकिन एक ही जगह टिककर नहीं रहा. खासकर बीते एक साल में तो उसने बार-बार घर बदले. शुरुआत में वह कुछ दिनों के लिए अपने भाई के घर पर रहा, लेकिन रिश्तों में खटास आ गई और वह वहां से निकल गया. इसके बाद वह बार-बार किराए के मकानों को बदलता रहा.
लोनी के अलग-अलग इलाकों में सलीम ने एक-दो नहीं, बल्कि चार बार घर बदले. कभी छोटे से मकान में परिवार के साथ रहा, तो कभी खुद अलग होकर दूसरे पते पर चला गया. डाबर तालाब इलाके में उसका तीन मंजिला छोटा सा घर था, जहां नीचे दुकान और ऊपर उसका कामकाज चलता था. लेकिन यहां भी ठहराव ज्यादा दिन नहीं रहा. कुछ समय बाद उसने अली गार्डन कॉलोनी में नया ठिकाना ढूंढ लिया. फिर अशोक विहार के पास जमीन लेकर खुद का मकान तैयार करा लिया, लेकिन वह भी उसके स्थायी ठिकानों की सूची में लंबे समय तक नहीं टिक पाया.
अब जब उसकी गिरफ्तारी हो चुकी है, तो पीछे छूटे ये मकान ही उसकी कहानी बयां कर रहे हैं. लोनी में उसके चार बार घर बदले जो अब जांच के घेरे में है. आज हाल यह है कि उसके आखिरी ठिकाने पर ताला लगा है, और उसके परिवार का भी कोई अता-पता नहीं. जो बचा है, वह सिर्फ खाली मकान पड़ोसी बताते हैं कि यहां वह कोई रहता था, और अचानक गायब हो जाता था, उसका परिवार यही उसके साथ था लेकिन वो भी अब फरार है.
About the Author

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…और पढ़ें