बाथरूम में छुप कर, कूद कर और दिवाल तोड़कर… छात्रों ने ऐसे बचाई जान
Lucknow Aliganj Coaching Fire: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र में एक प्राइवेट कोचिंग में आग लग गई है. एक चश्मदीद ने खुद को सेकेंड फ्लोर से रेस्क्यू किया. साथ ही बताया कि चिंग के ग्राउंड फ्लोर पर पेट क्लिनिक में शॉर्ट सर्किट की वजह से कोचिंग में आग लगी. कई कैट्स को भी रेस्क्यू किया गया. ये कोचिंग अलीगंज के पुरनिया इलाके में स्थित उषा मेहता मार्ग (बी/2, सेक्टर डी) पर एक इमारत में संचालित हो रहे प्राइवेट कोचिंग संस्थान में अचानक भीषण आग लग गई. आग लगते ही पूरे इलाके में भीषण अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई. देखते ही देखते पूरी इमारत काले धुएं के गुबार और तेज लपटों से घिर गई, जिससे कोचिंग के अंदर पढ़ रहे करीब 10 छात्र-छात्राएं वहीं फंस गए.
Lucknow Coaching Fire LIVE: ‘हर हाल में तय हो जिम्मेदारी’, घटनास्थल और KGMU से लौटते ही CM योगी ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग
Lucknow Coaching Fire LIVE: लखनऊ के अलीगंज हादसे की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ घटनास्थल का निरीक्षण करने और केजीएमयू (KGMU) अस्पताल में घायल बच्चों का हालचाल जानने के तुरंत बाद सीधे मुख्यमंत्री आवास पहुंचे, जहां उन्होंने एक आपातकालीन हाई लेवल मीटिंग बुलाई है. सीएम आवास पर चल रही इस बेहद महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश के सभी उच्च अधिकारी और शासन के आला अफसर मौजूद हैं. बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेहद कड़ा और सख्त रुख अपनाते हुए अधिकारियों को दो टूक निर्देश दिए हैं कि इस दर्दनाक हादसे की गहराई से जांच कर हर स्तर पर जवाबदेही और जिम्मेदारी तय की जाए, तथा लापरवाही बरतने वाले किसी भी दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा न जाए.
Lucknow Coaching Fire LIVE: सामने से लगी थी आग, फायर सेफ्टी मानकों की कमी और उच्चस्तरीय जांच का भरोसा
Lucknow Coaching Fire LIVE: लखनऊ के अलीगंज हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए स्थानीय विधायक नीरज बोरा ने बताया कि घटना के वक्त आग सामने की तरफ से लगी थी, जिसके कारण कुछ बच्चे तो तुरंत बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन जो बच्चे जान बचाने के लिए पीछे की तरफ भागे वे जहरीले धुएं की चपेट में आ गए और दम घुटने से उनकी दर्दनाक मौत हो गई. उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रथम दृष्टया इस तीन मंजिला इमारत में फायर सेफ्टी (अग्नि सुरक्षा) के मानक पूरे नहीं लगते हैं, जिसकी हर पहलू से गहन जांच की जाएगी. विधायक ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस हादसे को लेकर बेहद गंभीर व शोकाकुल हैं और उनके निर्देश पर पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जा रही है; जांच में लापरवाही की पुष्टि होने पर जिम्मेदार लोगों और अधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.
Lucknow Coaching Fire LIVE: बिल्डिंग के फिजिकल स्ट्रक्चर ने ली 15 मासूमों की जान, न दाएं-बाएं जगह और न ही इमरजेंसी एग्जिट
Lucknow Coaching Fire LIVE: राजधानी लखनऊ में हुए इस भयावह हादसे के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या अब भी भ्रष्ट व्यवस्था और सरकारी एजेंसियों की आंखें खुलेंगी? अलीगंज की इस तीन मंजिला इमारत के फिजिकल स्ट्रक्चर का जायजा लेते हुए साफ़ देखा जा सकता है कि लगभग 15 मीटर ऊंची बनी इस सकरी बिल्डिंग के निर्माण में नियमों की बेरहमी से धज्जियां उड़ाई गई हैं. बिल्डिंग के विजुअल्स (अंदर के दृश्यों) को देखते हुए साफ़ पता चलता है कि न तो इसके दाईं तरफ कोई सेटबैक (खुली जगह) छोड़ा गया है, न बाईं तरफ और न ही पीछे की साइड में कोई जगह छोड़ी गई है, जिसके कारण आग लगने की स्थिति में वेंटिलेशन या भागने का कोई दूसरा रास्ता ही मौजूद नहीं था. पूरी इमारत में एकमात्र इमरजेंसी एग्जिट का रास्ता था, जिसे भी पूरी तरह से बंद करके रखा गया था; केवल आगे की तरफ से आने-जाने का एक संकरा रास्ता था जहाँ से सात बच्चों ने किसी तरह छज्जे से कूदकर अपनी जान बचाई. लेकिन पीछे की साइड में बैठे हुए मासूम बच्चे जहरीले धुएं के कारण आगे तक नहीं आ पाए और दम घुटने से उनकी दर्दनाक मौत हो गई. काश! लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के अधिकारियों ने घूसखोरी छोड़कर बिल्डिंग के नक्शे और सुरक्षा मानकों की जांच की होती और नियमों के तहत सेटबैक छुड़वाया होता, तो आज इन 15 घरों के चिराग न बुझते; हालांकि इसके बाद भी क्या एलडीए अवैध और असुरक्षित कमर्शियल बिल्डिंगों को चिन्हित कर कोई सख्त अभियान चलाएगा, इसकी उम्मीद बेहद कम नजर आती है.
Lucknow Coaching Fire LIVE: मृतकों के परिवार को 5-5 लाख, घायलों के परिजनों को 50-50 हजार
Lucknow Coaching Fire LIVE: सीएम योगी ने घटना स्थल और अस्पताल का दौरा करने के बाद मुआवजे का ऐलान किया है. उन्होंने ऐलान करते हुए बताया कि मृतकों के परिजनों 5-5 लाख रुपये और घायलों के परिजनों को 50-50 हजार रुपये के मुआवजे दिया जाएगा.
लोगों ने कैसे बचाई जान, खुद देख लें वीडियो
कोचिंग में लगी आग के बाद खुद को बचाने के लिए रस्सी की मदद से कूदते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो देखिए-
Lucknow Coaching Fire LIVE: घायल कर्मियों को भी अचेत अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया
Lucknow Coaching Fire LIVE: कोचिंग में लगे आग में लोगों को बचाते-बचाते खुद बेहोस होने लगे फायरकर्मी, उनको केजीएमयू अस्पलात में भर्ती कराया गया. देखे तस्वीरें

Lucknow Coaching Fire LIVE: बिना फायर NOC के अवैध रूप से चल रही थी बिल्डिंग
Lucknow Coaching Fire LIVE: लखनऊ के अलीगंज में हुए इस दर्दनाक हादसे की जांच में एक बेहद चौंकाने वाला और गंभीर खुलासा हुआ है कि बिल्डिंग के मालिक ने सुरक्षा मानकों को ताक पर रखते हुए फायर एनओसी (No Objection Certificate) के लिए कभी अप्लाई ही नहीं किया था. बिना किसी वैध फायर एनओसी और अग्नि सुरक्षा उपकरणों के ही इस तीन मंजिला कमर्शियल इमारत में धड़ल्ले से कोचिंग सेंटर, लाइब्रेरी और गेमिंग जोन का संचालन किया जा रहा था, जिससे साफ है कि बिल्डिंग मालिक की इस प्रशासनिक लापरवाही ने ही आज 15 मासूम बच्चों की जान जोखिम में डालकर इस भीषण त्रासदी को दावत दी.
Lucknow Coaching Fire LIVE: सीएम योगी के बेहद सख्त तेवर, फोन पर अफसरों को लगाई फटकार
Lucknow Coaching Fire LIVE: लखनऊ के अलीगंज में हुए भीषण अग्निकांड को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के तेवर बेहद सख्त हो गए हैं, जिससे फायर विभाग और जिला प्रशासन के आला अफसरों में हड़कंप मच गया है. मुख्यमंत्री इस गंभीर लापरवाही को लेकर अधिकारियों से काफी नाराज हैं और उन्होंने फोन पर ही फायर विभाग के अफसरों को कड़ी फटकार लगाते हुए हादसे की विस्तृत रिपोर्ट तलब कर ली है. सीएम योगी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इस हादसे के जिम्मेदारों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा, जिसके बाद फायर विभाग समेत कई बड़े अफसरों पर गाज गिरना तय माना जा रहा है. घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ-साथ मुख्यमंत्री केजीएमयू (KGMU) अस्पताल भी जाएंगे, जहां वे घायल बच्चों का हालचाल जानेंगे और पीड़ित परिवारों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करेंगे.
Lucknow Coaching Fire News: KGMU पहुंचे सीएम योगी, घायलों से कर सकते हैं मुलाकात
KGMU अस्पताल में सीएम घायलों से मुलाकात करेंगे. सीएम अस्पताल पहुंच गए है. वह अस्पताल के अंदर एंट्री कर चुके है.
Lucknow Coaching Fire News: राजनाथ सिंह लखनऊ के लिए हो रहे रवाना
वहीं इस घटना को लेकर राजनाथ सिंह का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा इस घटना के पीछे जो लोग है उन पर शख्त से शख्त कार्रवाई होगी और मैं तुरंत लखनऊ निकल रहा हूं.
Lucknow Coaching Fire News: सीएम योगी कुछ देर में पहुंचेंगे KGMU अस्पताल
सीएम योगी KGMU अस्पताल पहुंचने वाले है. अलर्ट जारी हो चुका है.
Lucknow Coching Fire News: KGMU अस्पताल में परिजनों से मिलेंगे सीएम योगी
सीएम योगी KGMU अस्पताल जा रहे हैं जहां घटना में मृतकों के शव मौजूद हैं और घायल लोग भर्ती है, अस्पताल में परिजन भी है, उनसे भी सीएम योगी मिलेंगे. इस घटना के बाद सीएम योगी काफी दुखी है.
Lucknow Coaching Fire News: घटनास्थल से रवाना हुए सीएम योगी, अब पहुंच रहे KGMU अस्पताल
घटनास्थल से सीएम योगी और उनकी पूरी टीम अब रवाना हो गई है. योगी अब KGMU अस्पताल जा रहे है.
Lucknow Coaching Fire LIVE: घटनास्थल पहुंच सीएम योगी ने लिया जायजा
सीएम योगी घटनास्थल पर पहुंचे है. वह उस बिल्डिंग में जायजा ले रहे हैं जहां आग लगी है. वह अभी ऊपर जा रहे है. योगी रेस्क्यू का पूरा जायजा ले रहे हैं. अफसर पूरी घटना की उन्हें जानकारी दे रहे हैं. फिलहाल सीएम योगी कोचिंग सेंटर की बगल की छत पर मौजूद है और फिलहाल वह उस दीवार को देख रहे हैं जिसे तोड़कर रेस्क्यू टीम अंदर घूसी थी.
Lucknow Coaching Fire LIVE: जिस बिल्डिंग में लगी आग, वहां क्या-क्या था?
Lucknow Coaching Fire LIVE: जिस कोचिंग सेंटर में आग लगी थी, उसमें आखिर ऐसा क्या था कि आग इतनी तेजी से फैल गई? बताया जा रहा है कि इस बिल्डिंग में ऊपरी फ्लोर पर हेड हॉपर्स स्टूडियो चल रहा था. स्टूडियो में एनीमेशन, गेमिंग जोन, ग्रफिक्स एनिमेशन, डिजाइनिंग स्टूडियो और 3D AAA स्टूडियो का भी संचालन था. वहीं निचले फ्लोर पर अलीगंज पेट क्लीनिक था.
Lucknow Coaching Fire LIVE: 15 बच्चों की मौत, 5 घायल, KGMU के सीएमओ ने कर दिया कनफंर्म
Lucknow Coaching Fire LIVE: लखनऊ के अलीगंज कोचिंग सेंटर हादसे के बाद केजीएमयू (KGMU) ट्रॉमा सेंटर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमिय अग्रवाल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया है कि अस्पताल में कुल 21-22 बच्चों को लाया गया था, जिनमें से 15 बच्चों को मृत अवस्था (ब्रॉट डेड) में लाया गया था. उन्होंने बताया कि इन मृत बच्चों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजने की प्रक्रिया चल रही है, जिसमें से 5 शव भेजे जा चुके हैं और बाकी 10 को भेजने की तैयारी की जा रही है. डॉ. अग्रवाल के मुताबिक, इस हादसे में झुलसे और घायल हुए 5 बच्चों को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है, जिनमें से दो बच्चे ऐसे हैं जिन्होंने जान बचाने के लिए इमारत से छलांग लगा दी थी और उनके बैक (पीठ) में गंभीर चोटें आई हैं; इन सभी का सीटी स्कैन कराने के साथ ही डॉक्टरों की देखरेख में उचित उपचार किया जा रहा है.
Lucknow Coaching Fire LIVE: 15 बच्चों की मौत, 5 घायल, KGMU के सीएमओ ने कर दिया कनफंर्म
Lucknow Coaching Fire LIVE: लखनऊ के अलीगंज कोचिंग सेंटर हादसे के बाद केजीएमयू (KGMU) ट्रॉमा सेंटर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमिय अग्रवाल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया है कि अस्पताल में कुल 21-22 बच्चों को लाया गया था, जिनमें से 15 बच्चों को मृत अवस्था (ब्रॉट डेड) में लाया गया था. उन्होंने बताया कि इन मृत बच्चों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजने की प्रक्रिया चल रही है, जिसमें से 5 शव भेजे जा चुके हैं और बाकी 10 को भेजने की तैयारी की जा रही है. डॉ. अग्रवाल के मुताबिक, इस हादसे में झुलसे और घायल हुए 5 बच्चों को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है, जिनमें से दो बच्चे ऐसे हैं जिन्होंने जान बचाने के लिए इमारत से छलांग लगा दी थी और उनके बैक (पीठ) में गंभीर चोटें आई हैं; इन सभी का सीटी स्कैन कराने के साथ ही डॉक्टरों की देखरेख में उचित उपचार किया जा रहा है.
Lucknow Coaching Fire LIVE: घटनास्थल पर खुद पहुंच रहे हैं सीएम योगी, सीएमओ से निकले
Lucknow Coaching Fire LIVE: लखनऊ के अलीगंज में हुए दर्दनाक हादसे की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ पहुंच चुके हैं. बताया जा रहा है कि सीएम योगी अपने सरकारी आवास से निकल चुके हैं. खुद ग्राउंड जीरो पर पहुंच कर घटना की जांच करेंगे. मुख्यमंत्री लगातार फोन के माध्यम से अधिकारियों के संपर्क में हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन की मिनट-टू-मिनट जानकारी ले रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने पुलिस महानिदेशक (DGP) और अपर मुख्य सचिव (ACS) गृह को तत्काल मौके पर जाकर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के कड़े निर्देश दिए हैं. सीएम योगी ने साफ किया है कि इस पूरे मामले की गहराई और तह में जाकर जांच की जाएगी और दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाएगी, ताकि वे पीड़ित परिवारों के प्रति न्याय सुनिश्चित करने के साथ अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त कर सकें.
Lucknow Coaching Fire LIVE: 12 से 14 बच्चों की मौत, पूरी बिल्डिंग में सर्च ऑपरेशन जारी
Lucknow Coaching Fire LIVE: लखनऊ के अलीगंज स्थित एक रिहायशी इलाके में चल रहे एनीमेशन सेंटर और पेट शॉप में हुई इस बेहद भयावह और दुखद घटना पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने बताया कि इस हादसे में 14 बच्चे हताहत हुए हैं, जबकि चार बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें बेहतर इलाज के लिए तुरंत केजीएमसी (KGMU) ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है. डिप्टी सीएम ने स्पष्ट किया कि यद्यपि अब कोई भी बच्चा अंदर नहीं फंसा है, फिर भी अत्यधिक धुएं के बीच पूरी बिल्डिंग में एक-एक सामान को हटाकर सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि जलकर गिरे फर्नीचर के नीचे कोई दबा न हो. उन्होंने इस घटना को अत्यंत हृदयविदारक बताते हुए कहा कि सरकार ने मामले की उच्च स्तरीय जांच के सख्त निर्देश दे दिए हैं और इस संकट की घड़ी में पूरी सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है, तथा हादसे के कारणों और दोषियों पर जांच रिपोर्ट आने के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी.
Lucknow Coaching Fire LIVE: राहुल गांधी ने एक्स पर जाताया दुख
Lucknow Coaching Fire LIVE: लोकसभा एलओपी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लखनऊ कोचिंग कांड पर दुख जताया. उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने के हादसे में कई लोगों की मृत्यु और कई अन्य के घायल होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है. सभी शोकाकुल परिवारों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूं.’