बिजली बिल की टेंशन एकदम खत्म, इलेक्ट्रिक व्हीकल और कुकटॉप का बढ़ा यूज

0
बिजली बिल की टेंशन एकदम खत्म, इलेक्ट्रिक व्हीकल और कुकटॉप का बढ़ा यूज


Last Updated:

सरकार सोलर पावर को बढ़ावा देने के लिए शानदार काम कर रही है. केंद्र सरकार के साथ यूपी सरकार भी सोलर प्लांट पर भारी सब्सिडी दे रही है.
सब्सिडी मिलने से सोलर पैनल लगवाना अब बहुत ज्यादा आसान हो गया है. योजना के लिए आवेदन करने का पूरा प्रोसेस बहुत ही ज्यादा सिंपल है.
डिस्कॉम और बाकी एजेंसियों की मदद से इंस्टालेशन का काम काफी तेज हुआ है. लोग सोलर पैनल लगाकर अब पूरी तरह से आत्मनिर्भर बन रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

लखनऊ में 87 हजार से ज्यादा सोलर प्लांट लगे हैं.

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ ने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए देशभर में सोलर इंस्टॉलेशन के मामले में शीर्ष स्थान प्राप्त कर लिया है. राज्य में चल रहे रुफटॉप सौर ऊर्जा के क्षेत्र में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत अभियान ने लखनऊ को राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी बना दिया है.

उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा अभिकरण के निदेशक इंद्रजीत सिंह ने बताया कि पीएम सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना के अंतर्गत लखनऊ में अब तक 87,000 से अधिक रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं, जो देश के किसी भी जिले में सबसे अधिक हैं. 15 अप्रैल तक लखनऊ में 3,133 रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित किए गए. यह उपलब्धि लखनऊ को सोलर ऊर्जा अपनाने के मामले में देश का अग्रणी जिला बनाती है.

विशेषज्ञों के मुताबिक, शहरी क्षेत्रों में घरेलू गैस के स्थान पर इंडक्शन कुकटॉप के बढ़ते उपयोग तथा इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग के कारण बिजली की खपत में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है. इसके साथ ही, बढ़ते बिजली बिल को नियंत्रित करने की इच्छा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति बढ़ती जागरूकता ने लोगों को तेजी से सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित किया है.

रूफटॉप सोलर सिस्टम उपभोक्ताओं को दीर्घकालिक आर्थिक लाभ प्रदान कर रहे हैं और उन्हें ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बना रहे हैं. केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकार की सोलर सब्सिडी और सरल आवेदन प्रक्रिया इस वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं. साथ ही, डिस्कॉम और संबंधित एजेंसियों के सहयोग से इंस्टॉलेशन प्रक्रिया अधिक तेज और सुगम हो गई है.

About the Author

authorimg

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *