बिटिया माफ कर देना… पापा तुमसे बहुत प्यार करते थे, तीन पन्नों का सुसाइड नोट; फिर युवक ने लगा ली फांसी
Last Updated:
Lucknow Latest News: सुसाइड नोट में विष्णु ने स्पष्ट रूप से अपनी मौत के लिए ससुराल पक्ष भारत सोनी, ममता सोनी, संतोष सोनी और आकाश सोनी को जिम्मेदार ठहराया है. उसने लिखा कि वह मानसिक दबाव में है. बेटी के बिना जी …और पढ़ें
लखनऊ में युवक ने लगा ली फांसी
हाइलाइट्स
- विष्णु पर दहेज हत्या का झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया था.
- विष्णु ने सुसाइड नोट में ससुराल पक्ष को जिम्मेदार बताया.
- बेटी को संदेश- पापा तुमसे बहुत प्यार करते थे और हमेशा करते रहेंगे.
लखनऊ के न्यू हैदराबाद में शनिवार को 30 वर्षीय विष्णु कामता प्रसाद ने फांसी लगा ली. पुलिस को विष्णु का शव पंखे के कुंडे से लटका मिला. कमरे से तीन पन्नों का सुसाइड नोट बरामद हुआ. जिसमें उसने अपनी तीन वर्षीय बेटी रिद्धिमा और मां से माफी मांगी है. उसने लिखा, “बिटिया माफ कर देना… पापा तुमसे बहुत प्यार करते थे और हमेशा करते रहेंगे.”
सुसाइड नोट में विष्णु ने स्पष्ट रूप से अपनी मौत के लिए ससुराल पक्ष भारत सोनी, ममता सोनी, संतोष सोनी और आकाश सोनी को जिम्मेदार ठहराया है. उसने लिखा कि वह मानसिक दबाव में है. बेटी के बिना जी नहीं पा रहा और अब जीवन से थक चुका है. वह चाहता था कि उसकी बेटी को उसकी मौत के बाद उसकी मां या बहन को सौंप दिया जाए. यह नोट पढ़ते ही परिवार में कोहराम मच गया. मां का रो-रोकर बुरा हाल है.
पुलिस ने मृतक की मां की तहरीर और सुसाइड नोट के आधार पर ससुराल पक्ष के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखता हूं. मुझे बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मैंने मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. डिजिटल में पांच साल से ज्या…और पढ़ें
काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखता हूं. मुझे बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मैंने मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. डिजिटल में पांच साल से ज्या… और पढ़ें