मऊ में घूमने का परफेक्ट स्पॉट, वनदेवी पार्क में मिलती है सुकून भरी मस्ती, पिकनिक का शानदार
Last Updated:
मऊ के कोहिनूर ग्राम सभा में स्थित वनदेवी पार्क हरियाली, मनोरंजन और आस्था का सुंदर संगम है. माता सीता मंदिर के पास बना यह पार्क परिवार के साथ घूमने के लिए आदर्श स्थल माना जाता है. यहां बच्चों के लिए झूले, बैठने की छायादार व्यवस्था, सरोवर का मनमोहक दृश्य और कैंटीन की सुविधा उपलब्ध है, जिससे आने वाले लोग प्रकृति के बीच सुकून भरे पल बिता सकते हैं.
यदि आप मऊ जनपद में माता सीता का दर्शन करना चाहते हैं और दर्शन करने के बाद यह चाहते हैं कि किसी पार्क में घूम कर अपने परिवार के साथ इंजॉय कर लें, तो आपके लिए वनदेवी मंदिर माता सीता मंदिर से मात्र 50 मीटर पहले वन देवी पार्क सबसे बेहतर पार्क साबित हो सकता है. इस पार्क में अंदर जाते ही आपका मूड अच्छा हो जाएगा, क्योंकि यहां का दृश्य देखकर हर कोई अपने आप को कुल महसूस करने लगता है.

मऊ मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर कोहिनूर ग्राम सभा में बना यह वन मनोरंजन पार्क वनदेवी मऊ लोगों के लिए आकर्षण का दृश्य बना रहता है, क्योंकि यहां का दृश्य लोगों को ताजगी देती है. अंदर इतनी हरे-भरे पेड़ पौधे लगाए गए हैं कि अंदर जाते ही अंदर से लोग अपने आप को कुल महसूस करने लगते हैं. हालांकि इस वन देवी पार्क में अंदर जाने के लिए आपको 5 रूपए का टिकट लेना अनिवार्य होगा क्योंकि बिना टिकट लिए आप अंदर प्रवेश नहीं कर सकते हैं.

इस वन देवी पार्क में गेट से अंदर होते ही दो रास्ता निकलता है और दोनों रास्तों के अगल-बगल तथा बीच में सुंदर फूलों की झाड़ियां लगाई गई हैं. जो एक सुंदर दृश्य प्रस्तुत करती है और अंदर जाते ही लोगों के मन में प्रसन्न होने लगते हैं. ये दृश्य ही ऐसा बनाया गया है कि अंदर जाते ही लोग काफी प्रशंसा महसूस करते हैं यही वजह है कि इस पार्क में हमेशा लोग पहुंचते रहते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

मऊ में वन देवी पार्क से सटा एक सरोवर है और सरोवर के बगल में माता सीता का मंदिर है. जिसे वन देवी के नाम से जाना जाता है क्योंकि इस मंदिर में माता सीता की प्रतिमा स्थापित है. यहां की मान्यता है कि महर्षि वाल्मीकि का यह आश्रम हुआ करता था और माता सीता इसी वन में इसी आश्रम में रहती थी और यही लव और कुश को जन्म दिया था. तब से इस स्थान को वनदेवी के नाम से जाना जाता है.

मऊ का यह वनदेवी पार्क काफी प्रसिद्ध पार्क है क्योंकि इस पार्क में सुबह से शाम तक लोग आते जाते रहते हैं. यहां लोग अकेले नहीं बल्कि अपने साथ अपने परिवार को लेकर आते जाते हैं क्योंकि यहां का दृश्य काफी बेहतर दृश्य है. इस पार्क में घूमने आने वाले लोगों को बैठने के लिए छायादार व्यवस्थाएं हैं लोग यहां छाया में बैठकर फुल मनोरंजन कर सकते हैं. अपने पूरे परिवार के साथ पूरी मस्ती कर सकते हैं और इंजॉय कर सकते हैं. यह वनदेवी पार्क पूरी तरह से सुरक्षित पार्क है.

मऊ के वनदेवी पार्क में छोटे बच्चों को मस्ती करने के लिए पूरी व्यवस्थाएं की गई है. यहां छोटे बच्चों के खेलकूद की सारी व्यवस्थाएं हैं जो भी छोटे बच्चे यहां जाते हैं खेलने वाले और झूला सर्कस का फुल इंजॉय लेते हैं. जगह-जगह यहां झूले और बच्चों को खेलने के उपकरण लगाए गए हैं जहां वह आसानी से खेल सकते हैं और अपना पूरा समय वहां बिता सकते हैं. तो यदि आप यह चाहते हैं कि अपने छोटे बच्चों के साथ भी पूरा मस्ती करें तो वनदेवी पार्क में एक बार अवश्य जाएं जहां आपको पूरा मस्ती भरा पाल मिलेगा.

इस वनदेवी पार्क में यदि आप चाहते हैं कुछ खाने पीना तो इसी पर के बीच में एक कैंटीन भी बनाया गया है. जहां कैंटीन पर आप अपने खाने वाले पदार्थ को लेकर खा पी सकते हैं क्योंकि बाहर से खाना पीने वाला सामान लेकर अंदर जाना इस वनदेवी पार्क में सख्त मना है. साफ सफाई और सुरक्षा की दृष्टि से बाहर के कोई की खाने वाला समान नहीं लेकर जा सकते. इसके लिए कैंटीन एरिया बनाया गया है जिससे कैंटीन एरिया में आप खा पी सकते हैं ताकि बाहर साफ सफाई बनी रहे.

अगर देखा जाए तो सुरक्षा की दृष्टि से वनदेवी काफी सुरक्षित है. इसे पार्क को चारों तरफ से घेर दिया गया है. जिससे बाहर से कोई व्यक्ति या जानवर सीधे इस पार्क के अंदर ना जा सके उसे गेट से होकर ही अंदर जाना पड़ेगा.