मच्छरों के बच्चे पहुंचा सकते हैं जेल! गाजियाबाद वालों पर चलेगी चाबुक, लार्वा मिलते ही मुसीबत तय
Last Updated:
Ghaziabad News : लगातार बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सख्त हो गया है. जानबूझकर लापरवाही करने वाले छोड़े नहीं जाएंगे. मंजूरी मिलते ही नियम लागू कर दिए जाएंगे. इन दिनों खतरा ज्यादा है.
पहली बार समझाएंगे फिर…
जिला मलेरिया अधिकारी के अनुसार, बार-बार लापरवाही करने पर स्वास्थ्य विभाग कानूनी कार्रवाई भी कर सकता है. जेल भी जाना पड़ सकता है. इस बार बारिश ज्यादा हुई है इसलिए विभाग और सतर्क है. गाजियाबाद को हाई अलर्ट पर रखा गया है. संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है.
स्वास्थ्य विभाग ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है. स्कूलों और ग्राम प्रधानों के जरिए ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. विभाग की टीमें कॉलोनियों और मोहल्लों में जाकर सर्वे कर रही हैं. अब तक सवा लाख से अधिक घरों की जांच हो चुकी है. लोगों को हिदायत दी जा रही है कि सप्ताह में एक बार कूलर, टंकी और गमलों का पानी जरूर बदलें. दवा का छिड़काव भी कराया जा रहा है ताकि एडिज मच्छर की ब्रीडिंग को रोका जा सके.
सबसे ज्यादा इन इलाकों में केस
डेंगू-मलेरिया के सबसे अधिक मामले इंदिरापुरम, गोविंदपुरम, राजेंद्र नगर, वैशाली, वसुंधरा और विजयनगर क्षेत्रों में सामने आए हैं. विभाग का कहना है कि इन मामलों में लापरवाही ही सबसे बड़ा कारण है. चेतावनी के बावजूद लोग पानी नहीं बदलते जिससे मच्छरों की ब्रीडिंग बढ़ती है.