मछुआरों के लिए सरकार ने खोला खजाना…5 लाख का बीमा, सब्सिडी, घर, बीज और ट्रेनिंग समेत A to Z सबकुछ फ्री

0
मछुआरों के लिए सरकार ने खोला खजाना…5 लाख का बीमा, सब्सिडी, घर, बीज और ट्रेनिंग समेत A to Z सबकुछ फ्री


Last Updated:

Machua Kalyan Kosh Yojana : ये योजना मछुआ समुदाय की सभी 12 जातियों की किस्मत बदल देगी. इसमें हर वो प्रावधान हैं जो मछुआरों की सारी बुनियादी जरूरतें पूरी करते हैं. आवेदन शुरू हो चुके हैं. देर न कीजिए.

रामपुर. यूपी के मछुआ समुदाय के लिए खुशखबरी है. मछुआ कल्याण कोष से अब उन्हें आर्थिक सहारा, आधुनिक उपकरण और बेहतर जीवन की गारंटी मिलेगी. यह योजना मछुआरों की जिंदगी बदल रही है. रामपुर के मत्स्य सहायक निदेशक प्रशांत गंगवार बताते हैं कि मछुआ कल्याण कोष योजना मछुआ समुदाय की 12 जातियों के लिए विशेष रूप से तैयार की गई है. इस योजना का मकसद मछुआरों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना और मत्स्य पालन क्षेत्र को समग्र रूप से विकसित करना है. इसके तहत कई तरह की कल्याणकारी परियोजनाएं संचालित की जा रही हैं, जो मछुआरों के आर्थिक, सामाजिक और तकनीकी पक्षों को मजबूत बनाती हैं.

फायदे ही फायदे

मछुआ कल्याण कोष योजना मछुआरों को वित्तीय मदद, आवास, उपकरणों की खरीद पर सब्सिडी, प्रशिक्षण और सामाजिक सुरक्षा जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराती है. यह योजना खासतौर से उन मछुआरों के लिए मददगार साबित हो रही है, जो खराब मौसम या दूसरे कारणों से मछली पकड़ने का काम नहीं कर पाते. इससे उनकी आय प्रभावित नहीं होती और वे अपने परिवार का भरण-पोषण कर पाते हैं. मछुआरों के लिए सुरक्षित और स्वच्छ आवास का प्रबंध करना भी इस योजना का हिस्सा है. इसके तहत मछुआरों को आवास, सामुदायिक भवन और पेयजल के लिए ट्यूबवेल जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं, जिससे उनकी जीवन गुणवत्ता में सुधार होता है.

ये स्कीम संपूर्ण पैकेज
मछुआरों और मछली पालकों को मछली पकड़ने के उपकरण और मछली के बीज खरीदने के लिए सब्सिडी भी दी जाती है. इससे मछुआरों को आधुनिक और उन्नत उपकरण मिल पाते हैं.
मछुआरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए योजना में दुर्घटना बीमा भी शामिल है. इससे मछुआरों और उनके परिवारों को किसी भी अनहोनी की स्थिति में आर्थिक सुरक्षा मिलती है. मछुआरों को वैज्ञानिक तरीके से मछली पालन और पकड़ने की तकनीक सिखाने के लिए नियमित प्रशिक्षण दिया जाता है. प्रशांत गंगवार ने बताया कि इच्छुक मछुआ आवेदन कर सकते हैं. मछुआ कल्याण कोष योजना मछुआरों के लिए एक संपूर्ण पैकेज है, जो उन्हें आर्थिक, सामाजिक और तकनीकी रूप से मजबूत बनाता है.

homeagriculture

मछुआरों के लिए सरकार ने खोला खजाना…बीमा, सब्सिडी, घर समेत A to Z सबकुछ फ्री



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *