मलाई चाप से लेमन चिकन तक…ग्रेटर नोएडा में कैसे फूड डेस्टिनेशन बना दार्जिलिंग अड्डा?
Last Updated:
Street Food Greater Noida : ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी वन में 2019 से चल रही यह दुकान मोमोज, मलाई चाप और तंदूरी आइटम्स के लिए जानी जाती है. दार्जिलिंग मोमोज अड्डा में ग्राहकों को वेज और नॉनवेज दोनों तरह के व्यंजन मिल जाएंगे. दुकान के संचालक देवन उपाध्याय लोकल 18 से बताते हैं कि सबसे अधिक मांग तंदूरी मोमोज, मलाई चाप और चाइनीज आइटम्स की रहती है. देवन के मुताबिक, लेमन चिकन, गार्लिक चिकन, चिली चिकन भी ग्राहकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं. ग्राहक परमजीत ने बताया कि वह पिछले पांच वर्षों से इस दुकान पर आ रहे हैं. सुरभि कहती हैं कि यहां का नूडल्स उनका पसंदीदा स्ट्रीट फूड है.
ग्रेटर नोएडा. दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी वन स्थित सिटी प्लाजा के पास मौजूद दार्जिलिंग मोमोज अड्डा अपने स्वाद और विविध व्यंजनों के चलते इलाके के लोगों की पसंदीदा फूड डेस्टिनेशन बन चुका है. 2019 से संचालित यह दुकान खास तौर पर मोमोज, मलाई चाप और तंदूरी आइटम्स के लिए जानी जाती है. यहां रोजाना बड़ी संख्या में लोग अपने पसंदीदा व्यंजनों का स्वाद लेने पहुंचते हैं. दुकान के संचालक देवन उपाध्याय लोकल 18 से बताते हैं कि दार्जिलिंग मोमोज अड्डा में ग्राहकों को वेज और नॉनवेज दोनों तरह के व्यंजनों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध कराई जाती है. उनकी दुकान की सबसे अधिक मांग तंदूरी मोमोज, मलाई चाप और चाइनीज आइटम्स की रहती है. ग्राहकों को चिली पोटैटो, चिली चिकन, नूडल्स, स्प्रिंग रोल और दूसरे फास्ट फूड आइटम्स भी परोसे जाते हैं.
कैसे बनाते हैं मलाई चाप
देवन कहते हैं कि उनकी दुकान पर मलाई चाप को अलग तरीके से तैयार किया जाता है. सबसे पहले चाप को विशेष मसालों में मेरिनेट किया जाता है. इसके बाद उसे फ्राई किया जाता है और फिर रोस्ट कर उसका स्वाद और भी बेहतर बनाया जाता है. रोस्टिंग के बाद उसे क्रीम और विशेष चटनी के साथ तैयार कर ग्राहकों को परोसा जाता है. यही वजह है कि यहां की मलाई चाप लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है.
हक्का नूडल्स, स्प्रिंग रोल
देवन के मुताबिक, तंदूरी आइटम्स में चिकन और मोमोज की विभिन्न वैरायटी ग्राहकों को खूब पसंद आती हैं. चाइनीज फूड प्रेमियों के लिए भी यहां कई विकल्प उपलब्ध हैं. लेमन चिकन, गार्लिक चिकन, चिली चिकन ग्राहकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं. इंडियन कोर्स में भी वेज और नॉनवेज दोनों प्रकार के व्यंजन उपलब्ध हैं. ग्राहक सुरभि ने बताया कि वह काफी समय से यहां आ रही हैं. इस दुकान के मोमोज और चाइनीज आइटम्स आकर्षित करते हैं. यहां का नूडल्स उनका पसंदीदा है. ग्राहक परमजीत ने बताया कि वह पिछले पांच वर्षों से इस दुकान पर आ रहे हैं. उनके अनुसार, दार्जिलिंग मोमोज अड्डा की सबसे बड़ी खासियत यहां का चाइनीज फूड है. यहां के हक्का नूडल्स और स्प्रिंग रोल का स्वाद उन्हें बेहद पसंद है.
लोकप्रिय फूड पॉइंट्स
ग्राहकों का कहना है कि गौर सिटी वन और आसपास के क्षेत्रों में दार्जिलिंग मोमोज अड्डा ने अपनी अलग पहचान बनाई है. स्वाद, गुणवत्ता और ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए तैयार किए जाने वाले व्यंजनों ने इस दुकान को क्षेत्र के लोकप्रिय फूड पॉइंट्स में शामिल कर दिया है. यही कारण है कि शाम होते ही यहां खाने के शौकीनों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिलती है.
About the Author
प्रियांशु गुप्ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें