मशरूम की खेती से मालामाल बनने का मौका, इस ट्रेनिंग में फ्री सीखे खेती के गुर, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
Last Updated:
Mushroom Cultivation Training: सहारनपुर में होने जा रहे नेशनल लेवल के मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का देशभर के युवा निशुल्क लाभ उठा सकते हैं. यह प्रशिक्षण उन्हें मशरूम उत्पादन में प्रायोगिक अनुभव देगा और आत्मनिर्भ…और पढ़ें
मशरूम उत्पादन एक ऐसा व्यवसाय है जिसमें अधिक लागत की आवश्यकता नहीं होती. यह खेती छोटे स्थान पर भी की जा सकती है और यह अन्य सब्जियों की तुलना में अधिक महंगी बिकती है. इसके साथ ही मशरूम का उपयोग औषधीय गुणों के कारण मेडिसिन में भी किया जाता है. मशरूम प्रोटीन से भरपूर होता है और इसे स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थ माना जाता है.
कृषि विज्ञान केंद्र, सहारनपुर के प्रभारी और प्रोफेसर डॉ. आई.के. कुशवाहा ने बताया कि हमारा देश कृषि प्रधान है और ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कृषि के साथ-साथ अन्य उद्योगों में भी प्रशिक्षण देना जरूरी है. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहारनपुर के ग्रामीण युवाओं के साथ-साथ अन्य जिलों और राज्यों के युवा भी भाग ले सकते हैं.
प्रशिक्षण में विशेष ध्यान उन युवाओं पर होगा, जो पहले से तैयारी करके आएंगे और सोशल मीडिया और अन्य स्रोतों से मशरूम उत्पादन की जानकारी इकट्ठा करेंगे. इस कार्यक्रम में ओएस्टर मशरूम, बटन मशरूम और मिल्की मशरूम का प्रशिक्षण दिया जाएगा.
युवाओं को प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए मोबाइल नंबर 9412376121 पर कॉल कर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके बाद उन्हें व्हाट्सएप पर एक फॉर्म भेजा जाएगा, जिसे भरकर वापस भेजना होगा. प्रशिक्षण 5 दिन का होगा और यह निशुल्क रहेगा, लेकिन रहने और खाने की व्यवस्था खुद करनी होगी.
यह भी पढ़ें: दिखने में पीली…कमाई में सोना! ढाई महीने में नोटों का गोदाम बन जाती है ये सब्ज़ी; पिज्जा वालों की पहली पसंद
सहारनपुर में आयोजित यह नेशनल स्तर का मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण युवाओं के लिए न केवल रोजगार के अवसर खोलेगा बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और कृषि व्यवसाय में दक्षता बढ़ाने का एक सुनहरा अवसर भी प्रदान करेगा.
पिछले 5 साल से मीडिया में सक्रिय, वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. डिजिटल और प्रिंट मीडिया दोनों का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें लिखना और पढ़ना पसंद है.
पिछले 5 साल से मीडिया में सक्रिय, वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. डिजिटल और प्रिंट मीडिया दोनों का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें लिखना और पढ़ना पसंद है.