मिशन-2027 की तैयारी में BJP, आज नितिन नवीन टीम UP के साथ बनाएंगे जीत की रणनीति
Last Updated:
BJP Politics: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार को पहली बार यूपी दौरे पर लखनऊ आए हैं. वह 36 घंटे तक लखनऊ में रहेंगे. शनिवार को होटल ताज में सीएम योगी और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की मौजूदगी में सांसदों, विधायकों और मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे.
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन लखनऊ आएंगे.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी क्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज से दो दिवसीय लखनऊ दौरे पर हैं. राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उनका यह पहला उत्तर प्रदेश दौरा है, जिसे मिशन-2027 की दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है.
BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया. एयरपोर्ट से भाजपा प्रदेश मुख्यालय तक 41 स्वागत बिंदु बनाए गए थे. यहां 25 से अधिक विभिन्न जाति एवं समाजों के प्रतिनिधि उनका अभिनंदन किया गया. स्वागत कार्यक्रम में अल्पसंख्यक और क्रिश्चियन समाज की भी भागीदारी रही.
110 पार्षदों की 30 टोलियां और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मानव श्रृंखला बनाकर उनका स्वागत करेंगे. इस दौरान BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन राष्ट्रीय संगठन महामंत्री BL संतोष के साथ CM योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्या, ब्रजेश पाठक, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के साथ ही साथ सभी मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, विधान परिषद सदस्यों और संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे.
4 और 5 जुलाई को होने वाली संगठनात्मक बैठकों में बूथ सशक्तीकरण, संगठन विस्तार और मिशन-2027 के रोडमैप पर मंथन होगा. साथ ही वरिष्ठ नेताओं और पूर्व पदाधिकारियों से भी फीडबैक लेकर आगामी चुनावी रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे को लेकर बीजेपी कार्यालय से लेकर विधानसभा समेत पूरी राजधानी को सजाया संवारा गया है. क्रेन से बड़ी माला से उनका स्वागत किया जाएगा.
भाजपा अध्यक्ष के इस दौरे की पहली प्राथमिकता 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा के ‘PDA’ फॉर्मूले से हुए नुकसान की रणनीतिक काट तलाशना मानी जा रही है. साथ ही 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए रोडमैप तैयार किया जाएगा, जिससे भाजपा 2027 में जीत की हैट्रिक लगा सके. अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के हालिया विवाद पर भी संगठन की ओर से नया संदेश दिया जाएगा.
About the Author

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें