मुंबई की फेमस शेवपुरी का मऊ में जलवा, ₹40 की प्लेट के लिए लग रही लंबी लाइन
Last Updated:
Mau Famous Sev Puri: मुंबई की मशहूर शेवपुरी का स्वाद अब उत्तर प्रदेश के मऊ में भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है. यहां मिलने वाली खास शेवपुरी का स्वाद लेने के लिए रोजाना लोगों की भीड़ जुट रही है. खट्टे, मीठे, चटपटे और कुरकुरे स्वाद के अनोखे मेल वाली इस शेवपुरी को खाने के लिए लोग दूर-दूर से पहुंच रहे हैं. खास बात यह है कि इसे तैयार करने का तरीका भी मुंबई के स्वाद से जुड़ा हुआ है.
उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद में मुंबई की मशहूर मानी जाने वाली शेवपुरी इन दिनों खूब धमाल मचा रही है. वैसे तो शेवपुरी का नाम सुनते ही लोगों के मन में मुंबई का स्वाद आता है, लेकिन अब यही स्वाद मऊ में भी मिलने लगा है. यहां तैयार होने वाली शेवपुरी को खाने के लिए लोग लंबी कतार लगा रहे हैं. इसका स्वाद इतना खास है कि जो भी एक बार खाता है, वह दोबारा जरूर पहुंचता है. आइए जानते हैं आखिर क्या है इस शेवपुरी की खासियत.

मऊ मुख्यालय से दूर मुहम्मदाबाद गोहना रोडवेज पर स्थित मुंबई भेलपुरी व शेवपुरी की दुकान चलाने वाली महिला चौहान बताती हैं कि उनके पति मुंबई से शेवपुरी बनाने का तरीका सीखकर आए थे. लेकिन उनके निधन के बाद उन्होंने इस काम को आगे बढ़ाया. अब वह खुद इस खास शेवपुरी को तैयार करती हैं, जिसे खाने के लिए रोजाना लोगों की भीड़ जुटती है. इसमें मिलने वाले खट्टे, मीठे और चटपटे स्वाद का मेल लोगों को काफी पसंद आ रहा है.

इस शेवपुरी को बनाने के लिए सबसे पहले फुलकी के आकार की कुरकुरी पापड़ी तैयार की जाती है. इसके बाद आलू को उबालकर रख लिया जाता है. जब कोई ग्राहक शेवपुरी खाने के लिए आता है तो सबसे पहले पापड़ी में उबला हुआ आलू डाला जाता है. इसके बाद इसमें अलग-अलग तरह की नमकीन और अन्य सामग्री मिलाई जाती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

इस शेवपुरी का स्वाद बढ़ाने के लिए उबले हुए आलू के ऊपर प्याज, नमकीन और कई तरह की सामग्री डाली जाती है. इसके बाद इसमें मीठी चटनी, तीखी चटनी और सबसे ऊपर दही डालकर इसे तैयार किया जाता है. इन सभी चीजों के मिल जाने से इसका स्वाद खट्टा, मीठा, तीखा और चटपटा हो जाता है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं.

इस पापड़ी को तैयार करने में करीब 10 मिनट का समय लगता है. इसके बाद इसमें अलग-अलग सामग्री डालकर इसका स्वाद बढ़ाया जाता है. कुरकुरी पापड़ी, खट्टा-मीठा स्वाद और चटपटे मसालों का मेल इसे खास बनाता है. यही वजह है कि इस शेवपुरी को खाने के लिए लोग दूर-दूर से पहुंचते हैं. कई लोग इसे पैक कराकर घर भी ले जाते हैं, लेकिन दुकान पर खाने के लिए अक्सर लोगों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है.

इस शेवपुरी का स्वाद लेने के लिए लोग काफी दूर-दूर से आते हैं. दुकानदार बताती हैं कि जो व्यक्ति एक बार इसका स्वाद चख लेता है, वह दोबारा जरूर आता है. इसमें खट्टा, मीठा, चटपटा और कुरकुरा स्वाद एक साथ मिलता है, जो इसे बाकी शेवपुरी से अलग बनाता है. मुख्य रोडवेज पर दुकान होने के कारण यहां पहुंचना भी काफी आसान है.

यहां शेवपुरी सुबह 11 बजे से बननी शुरू हो जाती है और रात 10 बजे तक ग्राहकों के लिए उपलब्ध रहती है. स्वाद के दीवाने लोगों की भीड़ के कारण यहां कई बार लाइन लग जाती है. मुंबई की मशहूर शेवपुरी का स्वाद अब मऊ में भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है और धीरे-धीरे यह स्थानीय लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो गई है.

इस शेवपुरी की कीमत की बात करें तो यह सिर्फ 40 रुपये प्लेट मिलती है. एक प्लेट में 5 पीस शेवपुरी दी जाती है, जो स्वाद के साथ-साथ लोगों के बजट में भी है. यही वजह है कि इसे खाने के लिए मऊ के अलावा आजमगढ़ समेत आसपास के इलाकों से भी लोग पहुंचते हैं. रोडवेज पर दुकान होने के कारण बस से आने वाले लोग भी आसानी से यहां पहुंच जाते हैं. कम कीमत और बेहतरीन स्वाद की वजह से यह शेवपुरी इन दिनों मऊ के लोगों की पसंद बन गई है.