मेष राशि वाले आज संयम के साथ लें काम, जल्दबाजी में फैसला लेना पड़ेगा भारी
Last Updated:
Today Mesh Rashifal: मेष राशि वालों को आज भावनाओं में बहकर निर्णय लेने के बजाय व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाकर अधिक लाभदायक सिद्ध हो सकता है. यात्रा और संवाद आपको फायदा दे सकता है. आज ऋतु वर्षा है, मास श्रावण है, तिथि नवमी है, नक्षत्र कृत्तिका है, करण तैतिल और गर है, पक्ष कृष्ण है और योग वृद्धि है.
मिर्जापुर: आज दिनांक 07 अगस्त, शुक्रवार का दिन मेष राशि वालों के लिए खास दिन लेकर आने वाला है. आज व्यतिपात योग बनेगा. यह योग परीक्षा ले सकती है, इसलिए धैर्य के साथ काम लें. जल्दबाजी में कोई भी निर्णय नहीं लें, वरना नुकसान हो सकता है. यात्रा और संवाद आपको फायदा दे सकता है. आज ऋतु वर्षा है, मास श्रावण है, तिथि नवमी है, नक्षत्र कृत्तिका है, करण तैतिल और गर है, पक्ष कृष्ण है और योग वृद्धि है.
विंध्यधाम के विद्यवान ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि आज का सूर्योदय 5:45 सुबह पर और सूर्यास्त 7:07 सायं काल पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11:49 से लेकर 12:53 तक रहेगा. अभिजीत मुहूर्त में कोई भी शुभ कार्य लंबे तक अच्छा लाभ प्रदान करता है. अशुभ समय राहुकाल 10:46 से लेकर 12:26 दोपहर तक रहेगा. राहुकाल में कोई भी शुभ कार्य नहीं करें. आज दिशाशूल पश्चिम दिशा में रहेगा.
आज संयम बनाए रखना जरूरी
ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि मेष राशि के स्वामी मंगल आपको धैर्य, आत्मविश्वास और संतुलित निर्णय लेने की क्षमता देंगे. आज परिस्थितियां आपकी परीक्षा ले सकती हैं, लेकिन आप संयम बनाए रखेंगे तो धीरे-धीरे सफलता आपके पक्ष में आती दिखाई देगी. भावनाओं में बहकर निर्णय लेने के बजाय व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाकर अधिक लाभदायक सिद्ध हो सकता है. चंद्रमा मिथुन राशि में होने से संवाद, यात्रा और नई जानकारी प्राप्त करने के अवसर बढ़ेंगे.
अनुशासन से लें काम
उन्होंने बताया कि मंगल आपकी राशि स्वामी, साहस और पहल करने की शक्ति देंगे, लेकिन जल्दबाजी से बचना आवश्यक होगा. अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि बुध का प्रभाव बातचीत, लेखन और व्यापार और संचार संबंधी कार्यों में लाभ दे सकता है. शनि का प्रभाव धैर्य और अनुशासन की परीक्षा ले सकता है, लेकिन योजनाबद्ध कार्य करने से परिणाम अच्छे प्राप्त हो सकते हैं. कार्यस्थल पर कार्य का दबाव बढ़ सकता है. सहकर्मियों के साथ अनावश्यक बहस से बचें और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश का पालन करने से प्रशंसा मिल सकती है. व्यापारियों को नए संपर्कों से भविष्य के लाभ के अवसर मिलेंगे. किसी नए समझौते में कोई जल्दबाजी के रूप में अंतिम निर्णय न लें.
धन के मामले में रखें सतर्कता
अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि धन के मामले में सतर्क रहने की आवश्यकता है. आय सामान्य रहेगी, लेकिन खर्च बढ़ सकते हैं. अनावश्यक खरीदारी और जोखिम वाले निवेश से बचें. बजट बनाकर चलने से आर्थिक स्थिति का संतुलन बने रहेंगे. पढ़ाई में ध्यान केंद्रित रहेगा. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए नियमित अभ्यास सफलता की कुंजी रहेगी. नई जानकारी सीखने के लिए और कौशल विकास करने के लिए दिन अनुकूल रहेगा.
धैर्य की आवश्यकता
अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि प्रेम संबंधों में धैर्य की आवश्यकता रहेगी. जीवनसाथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें. किसी छोटी बात को विवाद न बनाएं. अविवाहित लोगों के लिए नए परिचय बनने की संभावना और संबंधों को समय दें. परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. भाई-बहनों के सहयोग प्राप्त होंगे. माता के स्वास्थ्य या घर के किसी विषय पर थोड़ा ध्यान देना आवश्यक होगा. घर में शांत और सकारात्मक वातावरण बनाए रखने का प्रयास करें. मानसिक तनाव और थकान महसूस हो सकता है. पर्याप्त नींद लें और पानी का सेवन बढ़ाएं. गर्दन, कंधे और पाचन संबंधी हल्की परेशानी हो सकती है. योग और प्राणायाम लाभदायक रहेंगे.
पुस्तक या दें लेखन सामग्री
अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि मेष राशि के लिए आज भाग्य का प्रतिशत 70 प्रतिशत् रहेगा. कुल मिलाकर आज शुभ अंक 5 और भाग्यांक 7 होगा. शुभ रंग लाल और शुभ दिशा उत्तर व पूर्व होगा. आज का एक छोटा उपाय ये रहेगा कि हनुमान जी को मंदिर में जाकर सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें. किसी जरूरतमंद विद्यार्थी को पुस्तक या लेखन संबंधी सामग्री प्रदान करने से आज आपका पूरा दिन शुभ रहेगा.
About the Author
आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ल…
और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.