मौलाना को पीटने वाला युवक कौन? क्या है अखिलेश यादव से कनेक्शन, कहा- इलाज कर दिए उसका

0
मौलाना को पीटने वाला युवक कौन? क्या है अखिलेश यादव से कनेक्शन, कहा- इलाज कर दिए उसका


Last Updated:

Maulana Sajid Rashidi Pitai: समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले मौलाना साजिद रशीदी को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता ने थप्पड़ जड़ दिया.

मौलाना साजिद रशीदी की पिटाई.
लखनऊः समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव पर मौलाना साजिद रशीदी की टिप्पणी को लेकर बवाल मचा हुआ है. एक तरफ जहां मौलाना के खिलाफ अलग-अलग जगहों पर एफआईआर दर्ज की जा रही है. वहीं दूसरी तरफ एक निजी न्यूज चैनल के डिबेट कार्यक्रम में मौलाना साजिद रशीदी को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता ने थप्पड़ जड़ दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिख रहा है कि दो युवक मौलाना के पास जाते हैं और कुछ पल के लिए उनके पास रुकते हैं और फिर उसी में से एक युवक मौलाना को पीटना शुरू कर देता है. हालांकि वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करके मौलाना को छुड़ा लिया. मौलाना को पीटने के बाद युवक ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर किया है.

युवक वीडियो में कहता है, ‘साथियों मैं कुलदीप, दादरी गौतम बुद्धनगर से, मैं युवजन सभा समाजवादी पार्टी से प्रदेश सचिव के पद पर हूं. भारत की सबसे बड़ी पंचायत में बैठने वाली श्रीमती डिंपल यादव के लिए एक मौलाना ने आपत्तिजनक टिप्पणी की.आज वो मौलाना डिबेट में बैठे थे.हम भी डिबेट में बैठे थे.तो मौलाना ने आज भी उनके लिए अभद्र टिप्पणी की है और ये बोला की मैं गुर्जर समाज से आता हूं और गुर्जर समाज अपनी गर्दन कटा सकता है. भारत की किसी भी वर्ग की महिला के लिए अपमान नहीं सह सकता.तो आज मौलाना का हिसाब कर दिया गया है. धन्यवाद, आगे से भी अगर किसी ने इस तरीके की भारत के किसी भी वर्ग की महिला पर टिप्पणी की तो उसका इलाज इसी तरीका से किया जाएगा.’

वहीं इस युवक के वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि ग्रेट जॉब. एक यूजर ने लिखा कि निकाल दिए जाओगे, समाजवादी पार्टी अब भाई भाई की बात थी.

authorimg

Prashant Rai

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a…और पढ़ें

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a… और पढ़ें

homeuttar-pradesh

मौलाना को पीटने वाला युवक कौन? क्या है अखिलेश यादव से कनेक्शन, कहा- इलाज कर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *