यात्रीगण कृपया ध्यान दें! इस महीने चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें, बढ़ाई गईं फेरे
Last Updated:
Train News: रेलवे प्रशासन द्वारा स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए हैं.मुरादाबाद से होते हुए पंजाब, जम्मू, बिहार और दिल्ली जाने वाली सात ट्रेनें पूरे माह चलेंगी. सामान्य ट्रेनों में वेटिंग की स्थिति के आधार पर मुख्य…और पढ़ें
अभी हाल ही में जितने भी जोनल रेलवे हैं. जैसे कि कुछ पश्चिम रेलवे की कुछ नॉर्दन रेलवे की कुछ ईस्टर्न रेलवे की गाड़ियों मैं फेरे बढ़ाए गए हैं. अभी हाल ही में समर का सीजन चल रहा था. जिसमें मई जून में उन गाड़ियों की ज्यादा डिमांड देखने को मिली थी. इसके साथ ही उनमें ऑक्युपेंसी काफी अच्छी थी. इसलिए यात्रियों की डिमांड को देखते हुए इनको फेरे बढ़ाए गए हैं. इस रूट पर जाने वाले सभी यात्रियों को इससे काफी फायदा होगा. क्योंकि फेरे बढ़ने से यात्रियों की जो बैटिंग की समस्या है. उससे निजात मिलेगी और यात्रियों को कंफर्म टिकट मिल जाएगा. जिससे यात्री आसानी से सफर कर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो सकेंगे.
इन ट्रेनों के बढ़ाए गए फेरे
ट्रेन नंबर
कहां से कहां तक
09075-76
मेरठ-काठगोदाम-मेरठ
05577-78
सहरसा-आनंदविहार-सहरसा
05579-80
सहरसा-आनंदविहार-सहरसा
03223-24
राजगीर-हरिद्वार-राजगीर
03221-22
राजगीर-जम्मू-राजगीर
03311-12
धनबाद-चंडीगढ़-धनबाद
05283-84
मुजफ्फरपुर-आनंदविहार-मुजफ्फरपुर