यूपी में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का एक्शन मोड, तीन जिलों में मुठभेड़; कई बदमाश घायल
Last Updated:
Operation Langda: उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से मुठभेड़ की बड़ी खबरें सामने आई. कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है. वाराणसी, आगरा और कानपुर में पुलिस और बदम…और पढ़ें
यूपी पुलिस का एक्शन मोड
हाइलाइट्स
- यूपी पुलिस का अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन लंगड़ा.
- वाराणसी, कानपुर और आगरा गोलियों से गूंज उठा.
- अलग-अलग मुठभेड़ में बदमाशों के पैर में मारी गोली.
वाराणसी में बदमाश को लगी गोली:
वाराणसी के चितईपुर थाना क्षेत्र स्थित रेपुरिया घाट पर पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई. इस दौरान जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई. जानकारी के अनुसार यह वही आरोपी है जिसने मंगलवार की रात कोरियर कंपनी के मैनेजर विकास को गोली मारी थी और फरार हो गया था. पुलिस ने तीस घंटे के भीतर उसे पकड़ लिया है.
आगरा के एत्माद्दौला थाना पुलिस ने 10 हजार रुपये के इनामी शातिर बदमाश को लखनऊ से गिरफ्तार किया. यह आरोपी बीते दिनों ट्रांसपोर्टर को लूटने के इरादे से फायरिंग की वारदात में फरार चल रहा था. पुलिस की तत्परता से मामले का खुलासा हुआ और आरोपी अब सलाखों के पीछे है.
कानपुर में दो अपराधी मुठभेड़ में घायल:
कानपुर के फजलगंज थाना क्षेत्र में पुलिस और शाहिद पिच्चा गैंग के दो शातिर अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई. पुलिस को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में जीशान कुरैशी और फैजल नाम के दोनों अपराधी घायल हो गए. दोनों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं.
इन तीन मामलों में पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने साफ संदेश दे दिया है कि अपराध चाहे जैसा भी हो, उत्तर प्रदेश पुलिस अपराधियों को बख्शने वाली नहीं है.

काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखता हूं. मुझे बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मैंने मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. डिजिटल में पांच साल से ज्या…और पढ़ें
काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखता हूं. मुझे बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मैंने मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. डिजिटल में पांच साल से ज्या… और पढ़ें