यूपी में ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ का दिख रहा असर, तीन जिलों में एनकाउंटर; कई बदमाश गिरफ्तार
Last Updated:
Operation Langda: उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पुलिस ने बीते 48 घंटे में अपराधियों के खिलाफ जबरदस्त एक्शन लिया है. आगरा, बागपत और बुलंदशहरमें मुठभेड़ हुआ. जिसमें बदमाशों को गिरफ्तार किया गया. साथ ही कई गोल…और पढ़ें
यूपी में एनकाउंटर
हाइलाइट्स
- यूपी पुलिस का अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन लंगड़ा.
- पुलिस का मकसद अपराधियों को गिरफ्तार करना है.
- अलग-अलग मुठभेड़ में बदमाशों के पैर में मारी गोली.
पहली घटना आगरा की है, जहां थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई. तुषार के पैर में गोली लगी और उसे एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. तुषार पर सोमवार को छोटू दिवाकर को गोली मारने का आरोप है. इस घटना में शामिल दो अन्य बदमाश मौका देख कर फरार हो गए.
तीसरी घटना बुलंदशहर की है, जहां 15 हजार के इनामी शातिर लूटेरे आसिफ और उसके साथी से पुलिस की मुठभेड़ हुई. आसिफ के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया. उसके साथी राशिद को भी गिरफ्तार किया गया है. आसिफ पर 18 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज है.
इन तीनों घटनाओं से साफ है कि उत्तर प्रदेश पुलिस अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है. पुलिस की इस कार्रवाई से आम जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है. आगे भी पुलिस अपनी इस कार्रवाई को जारी रखेगी और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी.

काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. डिजिटल में 6 साल से ज्यादा का अन…और पढ़ें
काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. डिजिटल में 6 साल से ज्यादा का अन… और पढ़ें