यूपी में जहां बूंद-बूंद पानी के लिए तरसते हैं लोग, वहां बिना चलाए हैंडपंप से निकल रहा पानी, जानिए वजह

0
यूपी में जहां बूंद-बूंद पानी के लिए तरसते हैं लोग, वहां बिना चलाए हैंडपंप से निकल रहा पानी, जानिए वजह


Last Updated:

Jhansi News: झांसी के गांवों में मानसून के दौरान बिना हैंडपंप चलाए नल से पानी आ रहा है. जलस्तर बढ़ने से पानी स्वतः ऊपर आकर निकलता है. विशेषज्ञों के अनुसार, जल संसाधन का सतत उपयोग और संरक्षण जरूरी है.

बिना हैंडपंप चलाए आ रहा पानी.

हाइलाइट्स

  • झांसी में बिना हैंडपंप चलाए पानी निकल रहा है.
  • मानसून में जलस्तर बढ़ने से पानी स्वतः ऊपर आता है.
  • जल संसाधन का सतत उपयोग और संरक्षण जरूरी है.
झांसी: उत्तर प्रदेश का बुंदेलखंड क्षेत्र को सूखा प्रभावित इलाका माना जाता है. गर्मियों में यहां पानी के लिए हाहाकार मच जाता है. लोगों को बूंद-बूंद पानी के लिए संघर्ष करना पड़ता है. लेकिन इस समय झांसी के कई गांवों में एक अनोखी स्थिति देखने को मिल रही है. यहां बिना हैंडपंप चलाए नल से खुद ही पानी आ रहा है. बाहर से यहां आने वाले लोग यह नजारा देख हैरान रह जा रहे हैं. यह कोई चमत्कार नहीं, बल्कि इसके पीछे की हकीकत कुछ और है.

झांसी के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों ने बताया कि यह कोई नई बात नहीं है. हर साल बरसात के मौसम में ऐसा होता है, जब हैंडपंप से बिना मेहनत किए पानी बहने लगता है. स्थानीय निवासी बताते हैं कि मानसून के दौरान जब बारिश होती है, तो इलाके का जलस्तर (वाटर लेवल) काफी ऊपर आ जाता है, जिससे ट्यूबवेल और हैंडपंपों में अत्यधिक दबाव बनने लगता है. परिणामस्वरूप पानी स्वतः ऊपर आकर निकलने लगता है.

विशेषज्ञों के अनुसार, यह घटना एक्विफर यानी जलधाराओं के भरने के कारण होती है. जब जमीन के नीचे मौजूद जल भंडारण पूरी तरह भर जाते हैं, तो पानी का दबाव सतह की ओर बढ़ता है, और हैंडपंप जैसे स्रोतों से पानी अपने आप निकलने लगता है.

जहां एक ओर यह दृश्य बुंदेलखंड की जल समस्या से परेशान लोगों के लिए राहत की बात है, वहीं विशेषज्ञों का मानना है कि इस जल संसाधन का सतत उपयोग और संरक्षण जरूरी है, ताकि आने वाले सूखे समय में भी इसका लाभ उठाया जा सके.

यह स्थिति यह भी संकेत देती है कि यदि जल संचयन और भूजल रिचार्ज की योजनाएं सही से लागू की जाएं, तो बुंदेलखंड जैसे क्षेत्र में भी जल संकट को काफी हद तक कम किया जा सकता है.

authorimg

Lalit Bhatt

मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. साल 2023 में News18 हिंदी से जुड़े. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की.फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, वेबदुनिया समेत कई जगहों पर रिपोर्टिंग और डेस्क में …और पढ़ें

मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. साल 2023 में News18 हिंदी से जुड़े. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की.फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, वेबदुनिया समेत कई जगहों पर रिपोर्टिंग और डेस्क में … और पढ़ें

homeuttar-pradesh

यूपी में यहां बिना चलाए हैंडपंप से निकल रहा पानी, जानिए आखिर क्या है वजह?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *