यूपी में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, मानसून की होगी वापसी, जानें IMD का अपडेट
लखनऊ के अमौसी स्थित मौसम केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, 29 अगस्त (शुक्रवार) को प्रदेश के कुछ जिलों में बादलों की थोड़ी आवाजाही देखने को मिलेगी.वहीं अन्य जिलों में आसमान साफ होगा. सूर्य की किरणें उमस भरी गर्मी का अहसास कराएगी.
पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को सहारनपुर, मुजफ्फरनगर,बिजनौर, शामली,बाजपत,मेरठ,अमरोहा, संभल,बरेली,रामपुर, पीलीभीत और अलीगढ़ में काले बादल नजर आएंगे.यहां धूप छांव के आंख मिचौली के बीच हल्की बारिश की भी संभावना है.वहीं इसके आस पास के जिलों में भी छिटपुट बादल नजर आयेंगे.हालांकि भारी बारिश होगी फिलहाल ऐसी कोई चेतावानी नहीं जारी की गई है.
लखनऊ में दिखेंगे थोड़े बादल
बात प्रदेश की राजधानी लखनऊ की करें तो यहां भी आसमान में थोड़े बादल नजर आ सकतें है.हालांकि धूप छांव के बीच यहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.वहीं अगले 24 घण्टे बाद यहां अधिकतम तापमान में गिरावट देखी जाएगी.लखनऊ के अलावा रायबरेली, अमेठी,कानपुर, बाराबंकी,उन्नाव,सीतापुर,अयोध्या,गोंडा,बस्ती,प्रतापगढ़ में भी धूप खिली रहेगी. जिसके कारण लोग गर्मी से बेहाल दिखेंगे.
नोएडा और गाजियाबाद में भी मौसम आज सामान्य रहने वाला है.यहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.वहीं दिन में तीखी धूप के कारण लोग चिलचिलाती गर्मी से यहां भी परेशान नजर आएंगे.
वाराणसी और आस पास खिली रहेगी धूप
वहीं बात पूर्वांचल के जिलों की करें तो आज यहां सुबह से ही सूर्य देव की तीखी किरणें लोगो को सताने वाली है.वाराणसी के अलावा मिर्जापुर,जौनपुर,भदोही,गाजीपुर, चंदौली,सोनभद्र, प्रयागराज, चित्रकूट,सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर में धूप खिली रहेगी.