यूपी में यहां बनती है सबसे टिकाऊ लकड़ी की नाव… बाढ़, बारिश के बीच बढ़ी बिक्री

0
यूपी में यहां बनती है सबसे टिकाऊ  लकड़ी की नाव…  बाढ़, बारिश के बीच बढ़ी बिक्री


Last Updated:

Farrukhabad News : फर्रुखाबाद के कारीगरों का दावा है कि लकड़ी की सबसे अच्छी और टिकाऊ नाव का निर्माण अपराकाशी के नाम से मशहूर पांचाल घाट पर होता है. जैसे जैसे यूपी के अधिकतर जिलों में बाढ़ की आशंका बढ़ रही है नाव…और पढ़ें

फर्रुखाबाद : देशभर में अपराकाशी के नाम से मशहूर पांचाल घाट, जो मां गंगा की गोद में बसा हुआ है, यहां पर अविरल बहती मां गंगा के घाटों पर सैकड़ों बरसों से तैयार की गई नौकाएं हजारों लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाती हैं. फर्रुखाबाद को नाव बनाने और बिक्री करने के लिए जाना जाता है. यहां के कारीगर नाव बनाने के लिए अच्छी, मजबूत और टिकाऊ लकड़ी का प्रयोग करते हैं, जो लंबे समय तक पानी पर टिकी रहती है और कोई भी अतिरिक्त प्रभाव नहीं पड़ता है. इसी कारण उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से लोग यहां आकर नाव खरीदते हैं.

कारीगर रियाज ने बताया कि उन्होंने नाव बनाने की कारीगरी अपने चाचा से सीखी थी. आज उनके हाथों से बनी नाव को दूर-दूर के लोग खरीदने आते हैं. पांचाल घाट पर जो भी खरीदार आता है, वह पहले नाव के आकार के अनुसार ही ऑर्डर देता है. अगर वह 14 फीट की नाव बनाने का ऑर्डर देता है तो 16 हजार रुपए, 18 फीट की नाव हो तो 25 हजार रुपए और 22 फीट की नाव हो तो 40 हजार रुपए में तैयार हो जाती है. वे आमतौर पर अच्छी क्वालिटी की जामुन, नीम और चांदनी की लकड़ी का प्रयोग करते हैं.

कई जिलों से मिले ऑर्डर
बारिश के इस सीजन में ज्यादातर जिलों में बाढ़ का सितम देखने को मिला है. ऐसे समय पर नाव ही एकमात्र साधन है जो पानी के ऊपर से आसानी से गुजर कर हर किसी को अपनी मंजिल तक पहुंचाती है. शाहजहांपुर, सीतापुर, बरेली, कानपुर और दूसरे जिलों से लोग आकर इस समय ऑर्डर दे रहे हैं. इसी कारण यहां के कारीगर समय से नाव देने के लिए लगातार काम कर रहे हैं.

homeuttar-pradesh

यूपी में यहां बनती है सबसे टिकाऊ लकड़ी की नाव… बाढ़, बारिश के बीच बढ़ी बिक्री



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *