ये तो सिर्फ फिल्मों में होता है… UP में पुष्पा स्टाइल तस्करी का खुलासा

0
ये तो सिर्फ फिल्मों में होता है… UP में पुष्पा स्टाइल तस्करी का खुलासा


Last Updated:

Varanasi News: यूपी के वाराणसी जिले में पुष्पा स्टाइल तस्करों को पुलिस ने दबोचा है. पुलिस ने पचास किलो गांजा टेम्पो के चैम्बर से निकाल पकड़ा. इसके बाद पुलिस ने गांजे के साथ रियल वाले पुष्पा को गिरफ्तार कर लिया.

Zoom

वाराणसी में गांजा तस्करी का खुलासा

वाराणसी: फिल्म पुष्पा तो आपने देखा ही होगा, जिसमें पुष्पा का किरदार निभाने वाला चंदन की तस्करी का मास्टरमाइंड रहता है और अनोखे स्टाइल में स्टेट से अपना माल दूसरे स्टेट तक भेजता है और सबसे बड़ा स्मगलर बन जाता है. अब उसी फिल्म से सीख लेकर रियल लाइफ वाले स्मगलर भी पुष्पा स्टाइल अपना रहे हैं. हकीकत में पुष्पा नहीं, कानून के हाथ लंबे हैं, जो तस्करों के हर स्टाइल पर भारी पड़ते हैं.

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में भी तस्करों ने पुष्पा स्टाइल में माल बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन वाराणसी पुलिस की सतर्कता से वे पकड़े गए. पुलिस ने पचास किलो गांजा टेम्पो के चैम्बर से निकाल पकड़ा. इसके बाद पुलिस ने गांजे के साथ रियल वाले पुष्पा को गिरफ्तार कर लिया.

ऊपर से खाली, नीचे भरा गांजा
दरअसल पूरा मामला वाराणसी के थाना सिगरा क्षेत्र का है. पुलिस को बड़ी मात्रा में गांजे की तस्करी की सूचना मिली. पुलिस ने गहन चेकिंग अभियान शुरू किया. ऐसे में इस टेम्पो को पुलिस ने रोका और इसकी चेकिंग शुरू की. पहले तो पुलिस को कुछ नहीं दिखा, क्योंकि ऊपर से टेम्पो पूरी तरह से खाली दिखा. लेकिन पुलिस का ध्यान अचानक से टेम्पो के नीचे गया, जिसके बाद तस्करी के पुष्पा स्टाइल का खुलासा हुआ.

30 लाख रुपए के गांजे बरामद
तस्करों ने टेम्पो के नीचे एक अलग से चेंबर बनवाया था और उसी चेंबर में गांजे के पैकेट्स मिले, जिसका वजन पचास किलो और कीमत तीस लाख रुपये है. पुलिस के अनुसार, उड़ीसा से पहुंचा यह गांजे का खेप पूर्वांचल में सप्लाई होना था. वाराणसी पुलिस अब इसके सप्लाई चेन को गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित की है. पुलिस का कहना है कि तस्कर माल सप्लाई के नए-नए तरीके अपना रहे हैं. लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से कोई भी तस्कर जिले में घुस नहीं सकता है.

About the Author

authorimg

आर्यन सेठ

आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ल…

और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *