ये हरी घास आज वृषभ राशि वालों के लिए बनेगी किस्मत की चाभी! बंद भाग्य खुलेंगे

0
ये हरी घास आज वृषभ राशि वालों के लिए बनेगी किस्मत की चाभी! बंद भाग्य खुलेंगे


Last Updated:

Aaj Ka Vrishabh Rashifal: बुधवार का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए कई मायनों में अच्छा और कई मायनों में थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है. आज आप परिवारिक समस्याओं को लेकर तनाव में रहेंगे. आइए काशी के ज्योतिष से जानते हैं कि आज वृषभ राशि वालों का दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिए कैसा रहने वाला है.

वृषभ राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 29 अप्रैल को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और बुधवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज हस्त नक्षत्र और हर्षण योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा पूरे दिन और पूरी रात कन्या राशि में संचरण कर रहे हैं. आइए काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए बुधवार का दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिए कैसा रहने वाला है.

ज्योतिषाचार्य पण्डित विकास पांडेय ने बताया कि बुधवार का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए कई मायनों में अच्छा और कई मायनों में थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है. आज आप परिवारिक समस्याओं को लेकर तनाव में रहेंगे. आज आप अपने गुस्से पर भी कंट्रोल रखें. आज आप जमीन या फ्लैट की खरीदारी भी कर सकते हैं.

बिजनेस में पूरी मेहनत से करें काम
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं, आज उन्हें अपना पूरा फोकस अपने काम पर रखना होगा. आज आपको फायदा तो होगा, लेकिन आज आप पैसों के लेन-देन में सावधानी भी जरूर बरतें. जो लोग नौकरी कर रहे हैं, आज वो अपने कार्यक्षेत्र में पूरी ऊर्जा के साथ काम करें. आज आपके मेहनत के दम पर आपको आपके बॉस का सहयोग भी मिलेगा. बात इन्वेस्टमेंट की करें, तो आज आप सरकारी स्कीम में पैसा इन्वेस्ट करेंगे, तो इससे आपको भविष्य में सुरक्षित रिटर्न मिलेगा.

लव लाइफ में पार्टनर से हो सकती है तू-तू मैं-मैं
वृषभ राशि के जातकों के लव लाइफ में आज उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. आज आपके पार्टनर से आपकी तू-तू मैं-मैं भी हो सकती है. आज आपको अपने रिश्तों को बचाकर रखने की जरूरत है. जो लोग शादीशुदा हैं, आज वो कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं. इससे आपके लाइफ पार्टनर से रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी.

गणेश जी को अर्पित करें ये घास
आज आपका शुभ रंग हरा और शुभ अंक 4 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक भगवान गणेश जी की पूजा आराधना जरूर करें. आज आप उन्हें हरे-हरे दूर्वा घास अर्पित करेंगे, तो इससे आपके जीवन में आने वाली हर तरह की समस्याएं समाप्त होंगी.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *