योगी सरकार के आठ सालों में 142 स्लीपिंग माड्यूल अरेस्ट, एक को किया गया ढेर

0
योगी सरकार के आठ सालों में 142 स्लीपिंग माड्यूल अरेस्ट, एक को किया गया ढेर


Last Updated:

UP News: योगी सरकार ने 2017 से यूपी में आतंकवाद पर कड़ा प्रहार किया, 142 स्लीपिंग मॉड्यूल गिरफ्तार किए और 230 अपराधियों को एनकाउंटर में मारा. नकली नोटों की सप्लाई पर भी ताबड़तोड़ कार्रवाई की.

UP News: योगी सरकार का आतंकवाद पर कड़ा प्रहार

हाइलाइट्स

  • योगी सरकार ने 142 स्लीपिंग मॉड्यूल गिरफ्तार किए.
  • 230 अपराधियों को एनकाउंटर में मारा गया.
  • नकली नोटों की सप्लाई पर 41 गिरफ्तार.

लखनऊ. सीमा पार पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के बीच उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का आतंकवाद पर कड़ा प्रहार जारी है. पिछले आठ सालों में योगी सरकार ने यूपी से आतंकवाद के सफाए के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं. अगर 2017 से बात करें तो यूपी ATS ने 142 स्लीपिंग माड्यूल को अरेस्ट किया जबकि एक को ढेर किया गया.

सरकार और यूपी पुलिस की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2017 से पहले यूपी में आए दिन आतंकवादी वारदातें होती थी. लेकिन पिछले आठ सालों में ताबड़तोड़ कार्रवाई ने दहशतगर्दों की कमर तोड़ दी है. पिछले आठ वर्षों में आतंकवाद की कमर तोड़ने का ”योगी मॉडल” पूरे देश में छाया और अन्य राज्यों ने भी अपनाया. यूपी में 142 स्लीपिंग माॅड्यूल को गिरफ्तार किया गया है जो आईएसआईएस, अल-कायदा, आईएसआई, जमात-उल-मुजाहिदीन, पीएफआई, सिमी समेत करीब एक दर्जन आतंकवादी संगठन से जुड़े हुए थे. इसके अलावा ATS ने 230 दुर्दांत अपराधियों को एनकाउंटर में मार गिराया.

धर्मांतरण मॉड्यूल पर भी ”सर्जिकल स्ट्राइक”

एटीएस ने आतंकवादियों को पनाह और गोपनीय सूचनाएं देने वाले प्रदेश में एक्टिव 131 स्लीपिंग माॅड्यूल को अरेस्ट किया. मुठभेड़ में एक आतंकवादी संगठन से जुड़े आतंकी को ढेर किया गया. इसके अलावा आतंकवादियों काे टेरर फंडिंग पर 11 स्लीपिंग मॉड्यूल भी दबोचे गए. इसके अलावा रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ और धर्मांतरण मॉड्यूल पर भी ”सर्जिकल स्ट्राइक” की गई. राम मंदिर को लेकर धार्मिक उन्माद फैलाने और सड़क-जुलूस की साजिश पर भी करारा प्रहार किया गया.

नकली नोटों पर भी एक्शन

इसके अलावा ATS की तरफ से नकली नोटों की सप्लाई पर भी ताबड़तोड़ एक्शन लिया गया. नकली नोटों की सप्लाई के आरोपों में 41 लोगों की गिरफ्तारी की गई और उनके पास से 47 लाख के नकली नॉट बरामद किया गया.

authorimg

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

Principal Correspondent, Lucknow

Principal Correspondent, Lucknow

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखें
homeuttar-pradesh

योगी सरकार के आठ सालों में 142 स्लीपिंग माड्यूल अरेस्ट, एक को किया गया ढेर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *