रात में आया पति, बोला- थोड़ा मुंह खोलो, पत्नी ने जैसे ही खोला मुंह, किया ऐसा गंदा काम, करने लगी उल्टी
Last Updated:
पीड़िता ने अपने सास-ससुर को घटना की जानकारी दी. लेकिन ससुराल वाले भी समझाने के बजाय ताना मारने लगे.
गोरखपुर जिले के एम्स इलाके की रहने वाली विवाहिता ने केस दर्ज कराया है. उसने बताया कि पिता की मौत हो चुकी है. साल 2025 में भाई ने एक जून 2025 को एम्स इलाके के ही रहने वाले युवक से उसकी शादी करा दी. शादी में पांच लाख रुपये कैश, जेवर और घरेलू सामान दिया गया था. लेकिन और दहेज के लिए शादी के चौथे दिन से ही विवाद शुरू हो गया. पीड़िता ने बताया कि पति शराब पीकर घर आता और उसके साथ मारपीट करता था.
पीड़िता ने बताया कि एक दिन उसका पति गुटखा खाकर आया और दहेज की मांग को लेकर लड़ने लगा. फिर उसने मारपीट की और जबरदस्ती उसका मुंह खोलकर थूक दिया, जिससे पीड़िता को उल्टी होने लगी. फिर आरोपित पति ने मारपीट कर उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए. पीड़िता ने अपने सास-ससुर को घटना की जानकारी दी. लेकिन ससुराल वाले भी समझाने के बजाय ताना मारने लगे. इसके बाद उनके सामने भी मारपीट की गई. परेशान विवाहित 16 जुलाई को अपने मायके चली गई और दहेज वापसी की मांग की. सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a…और पढ़ें
Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a… और पढ़ें