राम को नकारने वाले आस्था की बात कर रहे… राम मंदिर दान चोरी को लेकर CM योगी का विपक्ष पर हमला
Last Updated:
देवरिया: सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को देवरिया पहुंचे. सुबह 10:55 बजे उनका हेलीकॉप्टर बरहज विधानसभा के बरांव गांव में बने हेलीपैड पर लैंड हुआ. इसके बाद वो थोड़ी दूरी पर बने जनसभा स्थल पहुंचे. यहां उन्होंने 456.38 करोड़ रुपये की 106 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया. इनमें 25 परियोजनाओं का लोकार्पण और 81 का शिलान्यास शामिल है. इस दौरान उन्होंने राम मंदिर दान चोरी पर भी बात की. उन्होंने कहा कि एसआईटी की रिपोर्ट आते ही हमने कार्रवाई शुरू कर दी. हम दूध का दूध, पानी का पानी करेंगे. जनआस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे. किसी को कोई छूट नहीं दी जाएगी.