राम मंदिर का सिस्टम कैसे हुआ था फेल? ट्रस्ट के शख्स गोपाल राव को क्यों कहा गंदा शख्स, आखिर
Last Updated:
महंत दिनेंद्र दास ने गोपाल राव पर निशाना साधते हुए कहा कि गोपाल राव गंदे इंसान हैं.जहां भी रहेंगे, वहां का माहौल खराब रहेगा. वह स्थान को गंदा करने वाले व्यक्ति हैं.’ उनके इस बयान के बाद अयोध्या में दान प्रकरण को लेकर चल रही चर्चाओं ने एक नया मोड़ ले लिया है. हालांकि, इन आरोपों पर गोपाल राव की ओर से तत्काल कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.
Mahant Dinendra Das Calls Gopal Rao A Bad Person: श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में कथित दान गबन मामले को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार तेज होता जा रहा है. मामले में जांच एजेंसियां अपनी कार्रवाई कर रही हैं. वहीं अब मंदिर ट्रस्ट से जुड़े लोगों और संत समाज की ओर से भी तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं. इसी क्रम में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य महंत दिनेंद्र दास ने ट्रस्ट से जुड़े गोपाल राव के व्यवहार पर सार्वजनिक रूप से नाराजगी जताई है. उनके बयान के बाद अयोध्या के कई संतों ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इस मुद्दे पर अपनी बात रखी.
महंत दिनेंद्र दास ने गोपाल राव पर निशाना साधते हुए कहा, ‘गोपाल राव गंदे इंसान हैं. जहां भी रहेंगे, वहां का माहौल खराब रहेगा. वह स्थान को गंदा करने वाले व्यक्ति हैं.’ उनके इस बयान के बाद अयोध्या में दान प्रकरण को लेकर चल रही चर्चाओं ने एक नया मोड़ ले लिया है. हालांकि, इन आरोपों पर गोपाल राव की ओर से तत्काल कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.
गोपाल से राव से सभी नाराज हैं
वहीं, हनुमानगढ़ी के पुजारी देवेशाचार्य ने भी इस पूरे घटनाक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि महंत दिनेंद्र दास द्वारा लगाए गए आरोप कोई नई बात नहीं हैं, बल्कि ट्रस्ट से जुड़े लोगों के बीच पहले से चर्चा का विषय रहे हैं. उनके अनुसार, ट्रस्ट के कई कर्मचारी, पुजारी और अन्य लोग गोपाल राव के व्यवहार से असहज महसूस करते थे. दिनेंद्र दास ने केवल उसी भावना को सार्वजनिक किया है. देवेशाचार्य ने कहा कि किसी व्यक्ति के अच्छे या बुरे होने का सही आंकलन वही लोग कर सकते हैं, जो उसके साथ लंबे समय तक काम करते हैं. गोपाल राव के स्वभाव में कठोरता और अप्रियता दिखाई देती है. उन्होंने यह भी कहा कि महंत दिनेंद्र दास एक सम्मानित संत और ट्रस्ट के सदस्य हैं. इसलिए उन्होंने जो कहा है, उसे गंभीरता से देखा जाना चाहिए.
दिनेंद्र दास के बयान को संतों का समर्थन
इसी विषय पर संत सत्येंद्र दास वेदांती ने भी महंत दिनेंद्र दास के बयान का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि जब से गोपाल राव का अयोध्या में आगमन हुआ है, तब से किसी न किसी रूप में विवाद, गुटबाजी और अनावश्यक तनाव का माहौल बना रहता है. उनके अनुसार, दिनेंद्र दास ने जो कहा है, वह वास्तविक स्थिति को दर्शाता है.
सत्येंद्र दास वेदांती ने आरोप लगाया कि गोपाल राव ने कई धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में भी व्यवधान उत्पन्न किया.उन्होंने विशेष रूप से राम जन्मभूमि सेवा समिति द्वारा आयोजित रामनवमी कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए कहा कि उस आयोजन में भी बाधा उत्पन्न करने का प्रयास किया गया था. वह स्वयं इस घटना के प्रत्यक्ष साक्षी हैं. उन्होंने दावा किया कि इस प्रकार की कई घटनाओं में गोपाल राव की भूमिका रही है, जिससे ट्रस्ट और धार्मिक गतिविधियों का वातावरण प्रभावित हुआ.
तो क्या संतों का बयान जारी
दान गबन मामले की जांच अभी जारी है. पुलिस तथा संबंधित एजेंसियां अपने स्तर पर तथ्यों की पड़ताल कर रही हैं. इसी बीच ट्रस्ट के सदस्य और संत समाज की ओर से सामने आ रहे ऐसे बयान इस पूरे मामले को और अधिक चर्चा के केंद्र में ला रहे हैं. हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है. संबंधित पक्ष का विस्तृत जवाब भी सामने आना बाकी है. ऐसे में जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.
About the Author
Deep Raj Deepak working with News18 Hindi (hindi.news18.com/) Central Desk since 2022. He has strong command over national and international political news, current affairs and science and research-based news. …और पढ़ें