राहुल गांधी के प्रयागराज कार्यक्रम पर बवाल, केपी ट्रस्ट ने रद्द की अनुमति

0
राहुल गांधी के प्रयागराज कार्यक्रम पर बवाल, केपी ट्रस्ट ने रद्द की अनुमति


Last Updated:

Raebareilly Latest News: रायबरेली से कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 8 अगस्त को प्रस्तावित प्रयागराज दौरे से पहले नया विवाद सामने आ गया है. कायस्थ पाठशाला (केपी) ट्रस्ट ने कार्यक्रम के लिए पहले दी गई मैदान की अनुमति रद्द कर दी है.

Zoom

राहुल गांधी की तस्वीर.

प्रयागराज: राहुल गांधी 8 अगस्त को प्रयागराज आने वाले हैं. इस दौरान उनका छात्रों के साथ ‘गूंज’ नाम से संवाद कार्यक्रम होने वाला है. कांग्रेस के मुताबिक राहुल गांधी पेपर लीक, बेरोजगारी और युवाओं से जुड़े दूसरे मुद्दों पर छात्रों से बातचीत करेंगे. लेकिन कार्यक्रम से ठीक पहले आयोजन स्थल को लेकर विवाद खड़ा हो गया है.

कायस्थ पाठशाला (केपी) ट्रस्ट ने कांग्रेस को दी गई मैदान की अनुमति वापस ले ली है. ट्रस्ट के कार्यवाहक अध्यक्ष चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह ने कहा कि यह फैसला इलाहाबाद हाईकोर्ट के 14 अगस्त 2025 के आदेश और मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए लिया गया है.

ट्रस्ट का कहना है कि हाईकोर्ट ने स्कूल और कॉलेज के मैदानों का इस्तेमाल व्यावसायिक गतिविधियों के लिए करने पर रोक लगाई है. साथ ही कोर्ट ने यह भी कहा है कि ऐसे आयोजन नहीं होने चाहिए, जिनसे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो.

केपी ट्रस्ट के मुताबिक होने वाले कार्यक्रम की वजह से दो स्कूलों के छात्रों की पढ़ाई प्रभावित होगी. इसके अलावा लगातार बारिश के कारण आउटडोर मैदान खराब होने की आशंका है. ट्रस्ट का कहना है कि अगर मैदान खराब हुआ तो उसे दोबारा ठीक करने में काफी समय लगेगा.

इसी वजह से ट्रस्ट ने कांग्रेस को सलाह दी है कि कार्यक्रम बारिश खत्म होने के बाद या स्कूलों की छुट्टियों के दौरान आयोजित किया जाए. ट्रस्ट ने यह भी कहा है कि कार्यक्रम के लिए कांग्रेस की ओर से जमा की गई धनराशि कार्यालय से वापस ली जा सकती है.

उधर, केपी ट्रस्ट के इस फैसले के बाद कांग्रेस नेताओं में हलचल तेज हो गई है. हालांकि पार्टी ने साफ कहा है कि कार्यक्रम रद्द नहीं हुआ है. कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता मोहम्मद फरहान ने कहा कि राहुल गांधी का कार्यक्रम तय जगह पर ही होगा. उन्होंने दावा किया कि कार्यक्रम को लेकर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की मौजूदगी में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पहले ही बातचीत हो चुकी है और अनुमति निरस्त नहीं हुई है.

कांग्रेस का यह भी कहना है कि राहुल गांधी का प्रयागराज से विशेष जुड़ाव है और उन्हें शहर आकर छात्रों से संवाद करने से कोई नहीं रोक सकता. अब सबकी नजर इस बात पर है कि प्रशासन और केपी ट्रस्ट के रुख के बीच 8 अगस्त को राहुल गांधी का कार्यक्रम आखिर किस तरह आयोजित होता है.

About the Author

authorimg

Abhijeet ChauhanSub-Editor

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…

और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *