रोग नहीं लगते, पैदावार कई गुना ज्यादा…गोंडा में मिलेगी सब्जियों की ऐसी पौध
Last Updated:
Gonda News : गोंडा के किसानों को अब अच्छी गुणवत्ता वाली सब्जियों की पौध तैयार करने के लिए ज्यादा पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा. किसानों को कम लागत में मजबूत और स्वस्थ पौध मिलेगी, जो अच्छी पैदावार की पहली सीढ़ी है. लोकल 18 से जिला उद्यान अधिकारी रश्मि शर्मा बताती हैं कि किसान यहां टमाटर, मिर्च, बैंगन, पत्तागोभी, फूलगोभी समेत कई सब्जियों और फूल के पौध तैयार करा सकते हैं. यहां पौधे मजबूत होते हैं. खराब होने का खतरा कम रहता है. इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को अपनी पसंद की फसल का बीज उद्यान विभाग में जमा करना होगा.
गोंडा. अगर आप इस सीजन में सब्जियों की खेती करने की तैयारी कर रहे हैं, तो सही जगह आए हैं. गोंडा के किसानों को अब अच्छी गुणवत्ता वाली सब्जियों की पौध तैयार करने के लिए ज्यादा पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा. उद्यान विभाग अपनी हाईटेक नर्सरी में सिर्फ 1 रुपये प्रति पौधा की दर से पौध तैयार कर रहा है. इससे किसानों को कम लागत में मजबूत और स्वस्थ पौध मिलेगी और अच्छी पैदावार की संभावना बढ़ेगी. लोकल 18 से जिला उद्यान अधिकारी रश्मि शर्मा बताती हैं कि हाईटेक नर्सरी में वैज्ञानिक तरीके से पौध तैयार की जाती है. इससे पौधे मजबूत होते हैं. इनके खराब होने की संभावना भी कम रहती है. किसान यहां टमाटर, मिर्च, बैंगन, पत्तागोभी, फूलगोभी समेत कई सब्जियों और फूल के पौध तैयार करा सकते हैं.
उचित तापमान में तैयार
जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि हाईटेक नर्सरी में पौध को उचित तापमान, नमी और देखभाल के साथ तैयार किया जाता है. इस योजना का लाभ लेने के लिए किसान को अपनी पसंद की फसल का बीज उद्यान विभाग में जमा करना होगा. विभाग उसी बीज से पौध तैयार करेगा. तैयार पौध किसान को सिर्फ 1 रुपये प्रति पौधा की दर से उपलब्ध कराया जाएगा.
बरसात में बड़ी राहत
बरसात के मौसम में नर्सरी तैयार करना किसानों के लिए बड़ी चुनौती होती है. अधिक बारिश और जलभराव के कारण बीज खराब होने का खतरा बना रहता है. कई बार पूरी नर्सरी खराब हो जाती है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है. ऐसे में उद्यान विभाग की हाईटेक नर्सरी किसानों के लिए राहत का काम करेगी. यहां सुरक्षित तरीके से पौध तैयार होने से बीज का नुकसान नहीं होगा और किसानों को समय पर अच्छी गुणवत्ता वाली पौध मिल सकेगी.
कम लागत, बड़ा मुनाफा
रश्मि शर्मा का कहना है कि इस पहल से किसानों की लागत कम होगी और उन्हें अच्छी गुणवत्ता की पौध आसानी से मिल सकेगी. मजबूत पौध से फसल भी बेहतर होगी, जिससे उत्पादन बढ़ने और किसानों की आय में इजाफा होने की उम्मीद है. किसान इस सुविधा का लाभ उठाकर कम खर्च में बेहतर खेती कर सकते हैं.
About the Author
प्रियांशु गुप्ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें