लखीमपुर‑खीरी में कार के सामने अचानक सामने आया तेंदुआ, वीडियो वायरल

0
लखीमपुर‑खीरी में कार के सामने अचानक सामने आया तेंदुआ, वीडियो वायरल


Last Updated:

Lakhimpur kheri News: लखीमपुर खीरी जिले के तराई इलाके में लगातार तेंदुआ की चहलकदमी देखी जा रहीहै. जिस कारण लोग अपने खेतों की ओर नहीं जा पा रहे हैं. जिले में तेंदुआ के हमले से कई लोग घायल भी हो जा चुके हैं.

लखीमपुर खीरी जिले के तराई इलाके में लगातार तेंदुआ की चहलकदमी देखी जा रहीहै. जिस कारण लोग अपने खेतों की ओर नहीं जा पा रहे हैं. जिले में तेंदुआ के हमले से कई लोग घायल भी हो जा चुके हैं. रात में सड़कों पर निकलना दुश्वार हो गया है.बरसात के मौसम में जंगलों में पानी भर जाने के कारण तेंदुआ रिहायशी इलाकों में पहुंच गए हैं गन्ने के खेतों में तेंदुआ ने ठिकाना बना लिया है. ऐसे में शाम होते ही खेतों से निकलकर सड़कों पर डालते हुए दिखाई देते हैं.

बिजुआ के खाटू श्याम मंदिर के पास कार सवार लोग जा रहे थे इसी दौरान अचानक सड़क पर टहलता दिखाई दिया. तेंदुआ को देखकर कार चालक डर गए और उन्होंने अपने कार के शीशे बंद कर लिए और फिर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में भी दहशत का माहौल है.

सड़कों पर टहलता दिखा तेंदुआ
इससे पहले भी कई बार बिजुआ क्षेत्र में चहल कदमी करते हुए तेंदुआ देखा गया है. यहां तेंदुआ के हमले से कई जानवर घायल भी हो जा चुके हैं. कार की लाइट जैसे ही तेंदुआ पर पड़ी अचानक तेंदुआ उठा और गन्ने के खेत में चला गया. जहां एक और देश-विदेश से सैलानी दुधवा नेशनल पार्क पहुंचकर तेंदुआ व बाघों का दीदार करते हैं, तो वहीं दूसरी और जंगलों से निकले तेंदुआ व बाघों ने अपना ठिकाना गन्ने की खेतों में बना लिया है. जिसके बाद वन विभाग की टीम द्वारा काफी मशक्कत के बाद उन्हें कैद किया जाता है. फिर उन्हें दुधवा नेशनल पार्क के जंगलों में छोड़ दिया जाता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

लखीमपुर‑खीरी में कार के सामने अचानक सामने आया तेंदुआ, वीडियो वायरल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *