लिवर है खराब तो ये तरीका है रामबाण, झट से मिलेगा आराम! एक्सपर्ट से जानें सब

0
लिवर है खराब तो ये तरीका है रामबाण, झट से मिलेगा आराम! एक्सपर्ट से जानें सब


Last Updated:

डॉक्टर प्रवीण कुमार मद्धेशिया ने कहा कि वर्तमान स्थिति में देखा जा रहा है, लोग लीवर संबंधित मरीज होते जा रहे हैं. जिसका मुख्य वजह है सही समय पर खानपीन न करना तथा खाते समय ज्यादा तेल युक्त भोजन का प्रयोग करना. ल…और पढ़ें

वर्तमान समय में लिवर संबंधित मरीजो की संख्या काफी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. अस्पतालों में  40% मैरिज लीवर संबंधित ही आ रहे हैं. जिसका मुख्य वजह खान-पीन बन रहा है. ऐसे में यदि आप लीवर संबंधित मैरिज हो गए हैं. आप किस प्रकार से इलाज कराए और किन नियमों का पालन करते हुए अपने सेहत को स्वस्थ रखें. जिसको लेकर लोकल 18 की टीम ने चिकित्सक से खास बातचीत की है.

डॉक्टर प्रवीण कुमार मद्धेशिया ने लोकल 18 से कहा कि वर्तमान स्थिति में देखा जा रहा है, लोग लीवर संबंधित मरीज होते जा रहे हैं. जिसका मुख्य वजह है सही समय पर खानपीन न करना तथा खाते समय ज्यादा तेल युक्त भोजन का प्रयोग करना. लीवर संबंधित मरीज ना हो और आपका शरीर स्वस्थ रहे तो अपने खान-पीन पर विशेष ध्यान दे. इस समय फैटी लिवर संबंधित मरीज काफी आ रहे हैं. जिसका मुख्य वजह है खान-पीन सही न रखना. ज्यादा तेल का सेवन करना, घी खाना तथा मांस का ज्यादा सेवन करना फैटी लीवर का मुख्य कारण बन रहा है. लीवर के खराबी होने से अन्य बीमारियां बन जा रही हैं. जिससे हर व्यक्ति के सेहत पर काफी असर पड़ रहा है.

शाम जल्दी भोजन करें
आपका लीवर सही रहे तो आप रात में भोजन कम करें. कोशिश करें कि शाम को भोजन जल्द किया करें. 2 से 3 घंटे बाद पानी का सेवन करके रात में सोए. क्योंकि देखा जाता है लोग ज्यादातर रात में हेल्दी खाना पसंद करते हैं. लेकिन यही फैटी लिवर बनाने का कार्य करता है. ऐसे में रात में खाना कम खाएं और पानी पीकर सोना पसंद करें. अपने खाने का एक नियमित रूप बना लें और खाते समय ज्यादा तेल युक्त तथा मांस का प्रयोग ना करें. क्योंकि यदि आपका लिवर खराब होता है तो पेट संबंधित कई बीमारी इससे होते जाते हैं. यह आगे चलकर बड़ी बीमारी का रूप धारण कर लेता है. जिससे काफी परेशानी बड़ सकती है.

homelifestyle

लिवर है खराब तो ये तरीका है रामबाण, झट से मिलेगा आराम! एक्सपर्ट से जानें सब

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *