वाह रे UP पुलिस! थाने के भीतर से ही डंपर चोरी हो गया, लेकिन क्‍या वो मिल पाया?

0
वाह रे UP पुलिस! थाने के भीतर से ही डंपर चोरी हो गया, लेकिन क्‍या वो मिल पाया?


Last Updated:

Kanpur Shocking Story : चोर इतने शातिर निकले कि थाने में खड़ा डंपर ही उड़ा ले गए. जब पुलिस को इसकी जानकारी मिली तो महकमे में हड़कंप मच गया और अफसरों ने तत्काल कई टीमें बनाकर डंपर की तलाश शुरू कर दी. आखिर चोर कैसे थाने तक पहुंचे और क्या पुलिस डंपर बरामद कर पाई? जानिए इस हैरान कर देने वाले मामले की पूरी कहानी…

Zoom

कानपुर पनकी थाने से यह डंपर चोरी हो गया.

कानपुर : कानपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो पुलिसिया लापरवाही का जीता जागता उदाहरण है. यहां पुलिस की नाक के नीचे से ही बड़ी चोरी को अंजाम दे दिया गया. चौंकाने वाले इस मामले में चोरी भी किसी छोटी मोटी चीज की नहीं की गई, बल्कि पूरा डंपर चुरा लिया गया, वो भी थाने से. जी हां, थाने के भीतर से. जानकर आप भी हैरान रह गए ना? ठीक ऐसा ही हुआ है. जब ये बात पुलिसवालों को पता चली तो उनके पांव तले जमीन खिसक गई. यहां तक की आला अफसरों के भी हाथ पांव फूल गए. तुरंत पुलिस टीमें लगाई गई कि डंपर को कैसे भी करके खोजा जाए. तो आखिर पुलिस को क्‍या कामयाबी मिली? क्‍या वो डंपर ढूंढ पाई? चलिए जानते हैं इस शॉकिंग स्‍टोरी में…

दरअसल, मामला पनकी थाने का है. यहां पुलिस की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां आरटीओ द्वारा सीज करके थाने में खड़ा कराया गया डंपर ही चोरी हो गया. इस दुस्साहसिक वारदात के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और पुलिस की सतर्कता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं कि ​थाने के अंदर से डंपर कैसे गायब हुआ?

आरटीओ साहब ने पकड़कर जमा कराया था ट्रक
जानकारी के मुताबिक, आरटीओ विंध्याचल गुप्ता ने शनिवार सुबह करीब 7 बजे इस डंपर को सीज किया था और सुरक्षा के लिहाज से पनकी थाने परिसर में खड़ा कराया था. लेकिन कुछ ही देर बाद डंपर वहां से गायब हो गया. थाने से गाड़ी चोरी होने की खबर मिलते ही आला अधिकारियों के पैर तले जमीन खिसक गई. तुरंत पुलिस टीमों को एक्टिव किया गया और इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए. कड़े सर्च ऑपरेशन के बाद, अगले दिन शाम को पुलिस ने डंपर को बिधनू इलाके से बरामद कर लिया.

इस बारे में डीसीपी वेस्ट कासिम आब्‍दी मीडिया से रुबरू हुए. उन्‍होंने बताया कि ये शनिवार देर रात एआरटीओ द्वारा एक डंपर सीज किया गया था, जिसमें एक ट्रक था, उसमें कोई सामान लगा हुआ था. इसके बाद जब अगले दिन देखा गया तो वो डंपर वहां से गायब मिला. तत्काल इसमें चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया, क्योंकि जो ड्राइवर था वो इसको लेकर के वहां से फरार हो गया था. इसमें टीमें लगी और तत्काल शाम को ही ये ट्रक बरामद किया गया. ड्राइवर को भी पुलिस ने हिरासत में लिया और उसको ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा गया है. इसमें ट्रक ओनर की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है.

About the Author

authorimg

Sandeep KumarSenior Assistant Editor

I currently serve as a Senior Assistant Editor at News18 Hindi, leading State & Local18 operations across Uttar Pradesh, Uttarakhand, Delhi, Himachal Pradesh and Haryana. With over 17 years of experience in jou…और पढ़ें





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *