वॉट्सऐप पर लड़कियों की तस्वीरें, पसंद आने पर फ्लैट में सजती थी महफिल
Last Updated:
Indirapuram Prostitution Gang: गाजियाबाद के इंदिरापुरम में देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है. न्यायखंड-3 के एक फ्लैट में चल रहे इस अवैध धंधे में पुलिस ने छापेमारी कर एक दंपती समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों की पहचान आरिफ, सगुन गुप्ता, अजय गुप्ता और उसकी पत्नी अमिता के रूप में हुई है. यह गिरोह वॉट्सऐप के जरिए ग्राहकों को लड़कियों की तस्वीरें भेजता था और सौदा तय होने के बाद उन्हें फ्लैट पर बुलाया जाता था.
देह-व्यापार गैंग के चार अपराधी गिरफ्तार.
गाजियाबाद/इंदिरापुरम: दिल्ली से सटे गाजियाबाद के पॉश इलाके इंदिरापुरम में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां न्यायखंड-3 स्थित एक रिहायशी फ्लैट में चल रहे हाई-प्रोफाइल देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस बड़ी छापेमारी में पुलिस ने एक दंपती (पति-पत्नी) समेत कुल चार आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.
इस गिरोह के काम करने का तरीका बेहद शातिर और हाई-टेक था. पुलिस के मुताबिक, यह पूरा नेटवर्क वॉट्सऐप (WhatsApp) के जरिए ऑपरेट किया जा रहा था. आरोपी ग्राहकों से पहले मोबाइल पर संपर्क करते थे और फिर उन्हें वॉट्सऐप पर लड़कियों की तस्वीरें भेजी जाती थीं. जब ग्राहक को कोई लड़की पसंद आ जाती और पैसों का सौदा तय हो जाता, तब उसे सुरक्षित और गुप्त तरीके से न्यायखंड-3 के फ्लैट नंबर 648-ए में बुलाया जाता था.
सहायक पुलिस आयुक्त, इन्दिरापुरम व थाना इन्दिरापुरम पुलिस टीम द्वारा सर्च एवं रैस्क्यू अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर अनैतिक देह व्यापार में सम्मलित 03 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता गिरफ्तार एवं 02 मोबाईल फोन व 8,800/- रुपये बरामद ।@Uppolice @ghaziabadpolice pic.twitter.com/HcSMq27q35— DCP TRANS HINDON COMMISSIONERATE GHAZIABAD (@DCPTHindonGZB) August 2, 2026