शादी के 3 महीने बाद बारात लेकर ससुराल पहुंचा दूल्हा, खुश हो गई दुल्हन, भड़क गया ससुर, और फिर…
Last Updated:
Mirzapur News : शादी के तीन माह बाद दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंच गया. दुल्हन पक्ष ने गर्मजोशी से बारात का स्वागत किया. फिर कुछ ऐसा हुआ कि दूल्हे का ससुर नाराज हो गया और उसने बेटी की विदा करने से इनकार क…और पढ़ें
मिर्जापुर में शादी के तीन माह बाद बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंच गया दूल्हा, बैरंग लौटना पड़ा…
मिर्जापुर. उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में शादी के तीन महीने बाद दूल्हा फिर से बारात लेकर ससुराल पहुंच गया. बारात को देखकर ससुर का पारा गरम हो गया. दोनों पक्षों के बीच घंटों चली पंचायत बेनतीजा रही. दूल्हे के हाथ निराशा लगी और बिना दुल्हन के घर वापस लौटना पड़ा. मामला जिले के हलिया थानाक्षेत्र के सोनगढ़ा इलाके का है. दरअसल, हलिया ब्लॉक के जगधारी प्रसाद इंटर कॉलेज में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 21 जनवरी 2025 को 117 जोड़े की शादी कराई गई थी. सामूहिक विवाह समारोह में हलिया के रहने वाले सोनू की शादी साधना उर्फ गुड़िया से इसी हुई थी. लगभग चार महीने बाद 2 जून को दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के गांव सोनगढ़ा पहुंचा तो दुल्हन का पिता नाराज हो गया. उसने कम जेवर लाने की बात कही.
दूल्हे ने बताया, ‘हम दुल्हन के बिना नहीं रह सकते. हमारी पढ़ाई और काम दोनों प्रभावित हो रहे हैं. लड़की के पिता को भड़का दिया गया. लड़की भी अब शादी से इनकार कर रही है. हम गुरुवार को 50 हजार के जेवर लेकर फिर से ससुराल जाएंगे.’

An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M…और पढ़ें
An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M… और पढ़ें