शादी से 24 घंटे पहले…, महोबा की दुल्हन का हमीरपुर में सजा रह गया मंडप, मचा हड़कंप

0
शादी से 24 घंटे पहले…, महोबा की दुल्हन का हमीरपुर में सजा रह गया मंडप, मचा हड़कंप


Last Updated:

Mahoba News: यूपी के एक शादी का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां शादी से 24 घंटे पहले ही दूल्‍हा लापता हो गया और दुल्‍हन शादी के ख्‍वाब सजाए रह गई. जहां अभी तक शादी की खुशियां थीं और गाना-बाजा बज रहा था, अचानक…और पढ़ें

दुल्‍हन के परिवार ने गंभीर आरोप लगाए हैं. (फोटो-AI)

हाइलाइट्स

  • दूल्हा शादी से 24 घंटे पहले लापता हुआ.
  • दूल्हे के परिवार ने 25 लाख रुपये दहेज मांगा.
  • पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की.

महोबा. यूपी में शादी का माहौल अचानक से सन्‍नाटे में बदल गया और लड़की वाले पुलिस के पास पहुंचे और उन्‍होंने सनसनीखेज आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है. दरअसल, महोबा की एक दुल्हन की शादी से ठीक 24 घंटे पहले चौंकाने वाला घटनाक्रम हो गया. यहां दुल्‍हन की शादी हमीरपुर के लड़के से तय थी और इसकी तैयारियां पूरी हो चुकीं थीं. हल्‍दी-मेहंदी संगीत जैसे कार्यक्रम हो चुके थे; तभी हमीरपुर के राठ का दूल्हा अचानक गायब हो गया. इस घटना से दोनों परिवारों में हड़कंप मच गया और शादी की खुशियां मातम में बदल गईं.

दुल्हन के पिता ने आरोप लगाया है कि दूल्हे और उसके परिवार वाले 25 लाख रुपये दहेज और एक चार पहिया गाड़ी की मांग कर रहे थे, जिसके चलते उन्होंने शादी से इनकार कर दिया. पीड़ित दुल्हन के परिजनों और सैकड़ों रिश्तेदारों ने शनिवार को शहर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने दूल्हे और उसके परिवार वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. इसके साथ ही, उन्होंने पुलिस से पहले दिए गए 8 लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण वापस दिलाने की भी गुहार लगाई है.

जानकारी के अनुसार, महोबा की रहने वाली युवती की शादी हमीरपुर जिले के राठ निवासी कोमल यादव के साथ तय हुई थी. विवाह का कार्यक्रम नारायन गार्डन, सेना रोड, नहर बाईपास के पास आयोजित होना था और रविवार को शादी होनी थी. दोनों परिवारों में शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं और मेहमान भी पहुंचने लगे थे.

हालांकि, शनिवार को अचानक उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दूल्हे का कोई पता नहीं चला. दुल्हन के परिजनों ने दूल्हे और उसके परिवार वालों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनका कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद दुल्हन के पिता ने आरोप लगाया कि दूल्हा और उसके परिवार वाले शादी से पहले 25 लाख रुपये दहेज और एक चार पहिया गाड़ी मांग रहे थे. जब उनकी मांग पूरी नहीं हुई, तो दूल्हा शादी से 24 घंटे पहले गायब हो गया.

इस घटना से दुल्हन और उसके परिजन गहरे सदमे में हैं. शादी की खुशियों के बीच अचानक आए इस संकट ने उन्हें तोड़ कर रख दिया है. कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने के बाद दुल्हन के परिजनों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

homeuttar-pradesh

शादी से 24 घंटे पहले…, महोबा की दुल्हन का सजा रह गया मंडप, मचा हड़कंप



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *