शाम तक लौटेगी रिश्तों में मधुरता, जल्दबाजी में न करें ये काम…मेष राशि के लिए आज दिन ऐसा
Last Updated:
Aaj Ka Mesh Rashifal 30 July 2026 : मेष राशि के स्वामी मंगल आज आपको ऊर्जा, साहस और निर्णय लेने की क्षमता प्रदान करेंगे. चंद्रमा आपके षष्ठ भाव में गोचर करेंगे. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 12:00 दोपहर से लेकर 12:54 दोपहर तक रहेगा. अशुभ मुहूर्त राहुकाल 2:08 से लेकर 3:50 दोपहर तक होगा. प्रेम संबंधों में छोटी-छोटी बातों को लेकर बहस हो सकती है. जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें. . माता-पिता का आशीर्वाद आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा. शाम तक रिश्तों में मधुरता लौट सकती है.
Aaj Ka Mesh Rashifal Aries Horoscope Today 30 July 2026/मिर्जापुर. मेष राशि में आज आयुष्मान योग बनेगा. आयुष्मान योग पूजा पाठ और अन्य कार्यों के लिए शुभ माना जाता है. इस योग में कोई भी काम करने से लंबे समय तक लाभ मिलता है. आयुष्मान योजना लाभकारी योग है. आज ऋतु वर्षा है. मास श्रावण है. तिथि प्रतिपदा है. नक्षत्र श्रवण है. करण बालव और कौलव है. पक्ष कृष्ण है. योग आयुष्मान है. आज सूर्योदय 5:40 सुबह पर और सूर्यास्त 7:13 पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 12:00 दोपहर से लेकर 12:54 दोपहर तक रहेगा. अभिजीत मुहूर्त में कोई भी शुभ कार्य चिरकाल तक अच्छा फल प्रदान करता है. अशुभ मुहूर्त राहुकाल 2:08 से लेकर 3:50 दोपहर तक रहेगा. राहुकाल में कोई भी शुभ कार्य चिरकाल तक अच्छा फल प्रदान नहीं करता. आज दिशाशूल दक्षिण में रहेगा.
समझदारी से करें बातचीत
मेष राशि के जातकों का सेहत सामान्य से अच्छा रहेगा. पुरानी बीमारी में सुधार के संकेत मिल सकते हैं. पेट, गैस या पाचन से संबंधित समस्या से बचने के लिए खान-पान पर ध्यान दें. अधिक भागदौड़ के कारण थकान महसूस हो सकती है. प्रेम संबंधों में छोटी-छोटी बातों को लेकर बहस हो सकती है. जीवनसाथी के साथ धैर्य और समझदारी से बातचीत करें. अविवाहित जातकों को जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेना चाहिए. शाम तक रिश्तों में मधुरता लौट सकती है. परिवार का सहयोग मिलेगा. किसी सदस्य की स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है. माता-पिता का आशीर्वाद आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा. शाम का समय परिवार के साथ सुखद व्यतीत होगा.
विरोधियों पर भारी पड़ेगी आपकी मेहनत
अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज आपकी आय सामान्य रहेगी, लेकिन खर्चे पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा. रुका हुआ धन मिलने की संभावना बढ़ सकती है. व्यापार में मेहनत के अनुरूप फल मिलेगा और पुराने ऋण चुकाने के दिशा में सफलता मिल सकती है. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती हैं. प्रतियोगी परीक्षा और इंटरव्यू की तैयारी कर रहे लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा. व्यापारियों को पुराने ग्राहकों से लाभ मिलेगा. प्रशासन, सेना, पुलिस, चिकित्सा, कानून और सरकारी सेवा से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष रूप से शुभ रहेगा. विरोधियों पर आपकी मेहनत और कार्यकुशलता भारी पड़ेगी.
हनुमान जी की करें पूजा
अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, मेष राशि के लिए आज शुभ अंक 6, लकी नंबर और भाग्यांक 4 होगा. शुभ रंग हरा और शुभ दिशा दक्षिण होगी. आज हनुमान जी चमेली का तेल और सिंदूर अर्पित करें. हनुमान चालीसा का पाठ करें. ॐ हनुमते नमः मंत्र का 108 बार जाप करें. किसी जरूरतमंद व्यक्ति को गुड़, मूंग और फल का दान करें. इससे आपका पूरा दिन शुभ रहेगा.
About the Author
प्रियांशु गुप्ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…
और पढ़ें