शाहजहांपुर में पोस्टर लेकर निकले GEN Z, पुलिस चौकी पर दिया धरना, जानिए पूरा मामला?

0
शाहजहांपुर में पोस्टर लेकर निकले GEN Z, पुलिस चौकी पर दिया धरना, जानिए पूरा मामला?


Last Updated:

Shahjahnpur News: शाहजहांपुर के जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्रों के विरोध प्रदर्शन से हड़कंप मच गया. हाथों में पोस्टर लेकर बड़ी संख्या में छात्र सड़क पर उतरे और लाइब्रेरी इंचार्ज पर अभद्र व्यवहार और मारपीट के आरोप लगाए. छात्रों ने पुलिस चौकी पहुंचकर धरना दिया, जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच का भरोसा देकर स्थिति को संभाला.

Zoom

लाइब्रेरी इंचार्ज पर गुस्साए नवोदय विद्यालय के छात्र, पोस्टर लेकर सड़क पर उतरे

शाहजहांपुर: हाथों में पोस्टर, चेहरे पर नाराजगी और जुबां पर शिकायतें लिए बीते सोमवार को शाहजहांपुर के रोजा क्षेत्र स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र अचानक सड़क पर उतर आए. बड़ी संख्या में छात्र पैदल जुलूस निकालते हुए सुभाष चंद्र बोस पुलिस चौकी पहुंचे और धरना शुरू कर दिया. छात्रों का आरोप था कि लाइब्रेरी इंचार्ज उनके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं और छोटी-छोटी बातों पर मारपीट करते हैं. छात्रों के प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच का भरोसा देकर उन्हें शांत कराया.

छात्रों का आरोप है कि छोटी-छोटी बातों पर डांटने के साथ ही मारपीट की जाती है और विरोध करने पर विद्यालय से निकालने की धमकी भी दी जाती है. छात्रों ने इसको लेकर पहले भी शिकायत की थी, लेकिन सुनवाई न होने पर उन्हें सड़क पर उतरना पड़ा.

पोस्टर लेकर निकले छात्रों ने दिया धरना
छात्रों ने विद्यालय परिसर से पैदल ही जुलूस निकाला और सुभाष चंद्र बोस पुलिस चौकी के पास पहुंचे और वहीं धरना शुरू कर दिया. हालांकि छात्रों के प्रदर्शन के कारण कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित हुआ. सूचना मिलने के बाद रोजा थाना प्रभारी उमेश मिश्रा मौके पर पहुंचे और छात्रों से बातचीत की.

अधिकारियों ने छात्रों से की बातचीत, जांच का दिया भरोसा
अधिकारियों ने छात्रों की शिकायतें सुनीं और उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया. एसडीएम सदर प्रभात राय ने विद्यालय पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली. उन्होंने छात्रों की समस्याएं सुनने के साथ ही स्कूल की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया. SDM ने विद्यालय में खाने की गुणवत्ता और अन्य इंतजामों को भी देखा. उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

प्रधानाचार्य बोले- दो छात्र गुटों के बीच हुआ था विवाद
वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य सत्यपाल गंगवार ने बताया कि छात्रों के दो गुटों के बीच विवाद हुआ था. इसके बाद एक पक्ष के छात्रों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और पूरे मामले की जांच कराई जा रही है. प्रधानाचार्य ने छात्रों को भरोसा दिया है कि जांच के बाद उचित कदम उठाए जाएंगे.

About the Author

authorimg

Seema Nath

Seema Nath is a digital journalist and content creator with 6 years of experience in journalism, including ground reporting, regional news coverage and feature writing. She currently works as a Content Producer…

और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *