सहारनपुर: 121 फीट तिरंगा कांवड़ से शहीदों को नमन, युवाओं को नशे से दूरी का संदेश
Last Updated:
Saharanpur Kanwar Yatra: कांवड़ यात्रा के दौरान सहारनपुर की सड़कों पर शिव भक्ति के साथ देशभक्ति का एक अद्भुत और अनोखा संगम देखने को मिल रहा है. हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों के बीच 121 फीट लंबी ‘तिरंगा कांवड़’ हर किसी के ध्यान को अपनी ओर खींच रही है. शहीदों की शहादत को नमन करने, युवाओं में देशभक्ति का जज्बा जगाने और उन्हें नशे की लत से दूर रहने की प्रेरणा देने के उद्देश्य से निकाली गई यह कांवड़ इस समय सहारनपुर में कौतूहल और आस्था का सबसे बड़ा केंद्र बनी हुई है.
Saharanpur Kanwar Yatra: सहारनपुर से भोले के भक्त हरिद्वार से गंगाजल और कंधे पर कांवड़ लेकर अपने गंतव्य की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं. उसी दौरान सहारनपुर से होकर गुजर रही 121 फीट की तिरंगा कांवड़, जो कि भोले की भक्ति के साथ-साथ देशभक्ति से ओतप्रोत है, लोगों को तेजी से अपनी ओर आकर्षित कर रही है. 121 फीट की यह तिरंगा कांवड़ देश के उन शहीदों को समर्पित है जिन्होंने अपनी जान देकर देश की रक्षा की है. इसके साथ ही जिन युवाओं में देशभक्ति की कमी हो चुकी है, उन युवाओं में देशभक्ति का जज्बा लाने के लिए भी इस कांवड़ को लाया गया है.
नशे से दूरी और युवाओं को प्रेरणा
इसके साथ-साथ जो युवा नशे की ओर बढ़ रहे हैं, उन युवाओं को नशे से दूर रहने और देश के लिए कुछ कर गुजरने के जुनून को भी यह कांवड़ बढ़ा रही है. इस अनोखी कांवड़ को लेकर चल रहे शिव भक्तों का कहना है कि पिछले वर्ष इस कांवड़ को 101 फीट का बनाया गया था और इस वर्ष इसको बढ़ाकर 121 फीट किया गया है, जबकि अगले वर्ष इसको बढ़ाकर 151 फीट किया जाएगा. जहां यह कांवड़ अपने आकार में 121 फीट लंबी है, वहीं लोगों के आकर्षण का केंद्र भी बन रही है. लोग इस कांवड़ के साथ फोटो शूट और सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर तेजी से अपलोड कर रहे हैं.
हंगावली गांव के ‘सांब सदा शिव ग्रुप’ की पहल
शिव भक्त अनुज कुमार ने लोकल 18 से बात करते हुए बताया कि वे ‘सांब सदा शिव ग्रुप’ के लोग हैं, जो कि सहारनपुर के गांव हंगावली के रहने वाले हैं. उन्होंने बताया, ‘हमारी कांवड़ की लंबाई 121 फीट है और हम इस कांवड़ को हरिद्वार से लेकर आए हैं. इस कांवड़ को लाने का मकसद यह है कि जो हमारी युवा पीढ़ी लगातार नशे की ओर बढ़ रही है और जिनमें देशभक्ति का आकर्षण कम हो रहा है, उन्हें जागरूक किया जा सके. साथ ही जितने भी हमारे शहीद जवान हैं, उन्हें इस तिरंगा कांवड़ को समर्पित करते हुए श्रद्धांजलि देना है.’
रात में लाइटों से जगमगाती कांवड़ बनी चर्चा का विषय
साथ ही सावन के महीने में शिव भक्तों के अंदर देशभक्ति जागृत करने के लिए भी इस कांवड़ को निकाला जा रहा है. इस कांवड़ को देखकर सेवा में खड़े लोग शिव भक्तों को बहुत बधाई भी दे रहे हैं. इस तिरंगा कांवड़ को निकालकर भक्तों के दिल में बहुत खुशी हो रही है. जब रात के समय यह तिरंगा कांवड़ लाइटों से जगमग होकर निकलती है, तो लोग इसकी वीडियो बनाते हैं और फोटो खींचते हैं.
About the Author

Rahul Goyal is a senior journalist with over 15 years of experience in print and digital media. He currently serves as a Coordinator and Publisher at News18 Hindi, managing State and Local18 content operations …
और पढ़ें