सहारनपुर में इस दिन 25 कंपनियां बाटने आ रहीं नौकरी, क्या आप भी कर सकते हैं अप्लाई?

0
सहारनपुर में इस दिन 25 कंपनियां बाटने आ रहीं नौकरी, क्या आप भी कर सकते हैं अप्लाई?


Last Updated:

Saharanpur Job News : मुख्यमंत्री मिशन रोजगार के तहत सहारनपुर में समय-समय पर रोजगार मेला लगता रहा है. एक बार फिर से बड़े स्तर पर रोजगार मेले का आयोजन होने जा रहा है. इस बार रोजगार मेले में एक या दो नहीं, बल्कि देश की 25 प्रतिष्ठित कंपनियां भर्ती करने आएंगी. रोजगार मेले में तकनीकी और गैर तकनीकी पदों पर साक्षात्कार के जरिये चयन किया जाएगा. 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, बीबीए, बीसीए, बी-फार्मा, डी-फार्मा, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा पास अभ्यर्थी इसमें हिस्सा ले सकते हैं. इस मेले में सहारनपुर मंडल के मुजफ्फरनगर और शामली के छात्र भी हिस्सा ले सकते हैं.

सहारनपुर. पढ़ाई पूरी करने के बाद रोजगार की तलाश में भटक रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है. सहारनपुर में एक बार फिर से बड़े स्तर पर रोजगार मेले का आयोजन होने जा रहा है. उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री मिशन रोजगार के अन्तर्गत सहारनपुर जनपद में समय-समय पर रोजगार मेले का आयोजन होता रहता है. इसमें सैकड़ो युवाओं को रोजगार मिलता है. इस बार सहारनपुर में 30 जून 2026 को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय और इंद्रप्रस्थ इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी की ओर से स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा. इस बार रोजगार मेले में एक या दो नहीं, बल्कि देश की 25 प्रतिष्ठित कंपनियां भर्ती करने आएंगी.

किन लोगों को मिलेगा मौका

रोजगार मेले में तकनीकी और गैर तकनीकी पदों पर अभ्यार्थियों का साक्षात्कार के द्वारा चयन किया जाएगा. ऐसे इच्छुक अभ्यर्थी जो 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, बीबीए, बीसीए, बी-फार्मा, डी-फार्मा, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा पास हैं, और जिनकी आयु 18 से 35 वर्ष के बीच हो वह 30 जून दिन मंगलवार को सुबह 10ः00 बजे 3ः00 बजे तक अपना बायो डाटा लेकर इंद्रप्रस्थ इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी उमाही कोटा सहारनपुर में पहुंच जाएं.

यहां होगा ऑनलाइन पंजीकरण

रोजगार मेले का आयोजन नौकरियां ढूंढने वाले युवाओं और कंपनियों को एक मंच पर लाने के लिए होता है, जहां कंपनियां अपनी जरूरत के हिसाब से कैंडिडेट्स हायर करती हैं और युवा अपनी योग्यता के अनुसार नौकरी पा सकते हैं. उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में सरकार बड़े स्तर पर ऐसे मेले आयोजित करती रही हैं. इसमें हिस्सा लेने के लिए रोजगार संगम पोर्टल (rojgaarsangam.up.gov.in) और ncs.gov.in पर रजिस्ट्रेशन जरूरी है, ताकि उन्हें अच्छी सैलरी (जैसे 10-35 हजार तक) और विभिन्न कंपनियों में प्लेसमेंट मिल सके. इस मेले में सहारनपुर जनपद ही नहीं बल्कि सहारनपुर मंडल के मुजफ्फरनगर और शामली के छात्र भी हिस्सा ले सकते हैं. छात्र इस रोजगार मेले के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी कर सकते हैं. सीधे रोजगार मेले में पहुंचकर भी नौकरी के लिए इंटरव्यू दिया जा सकता है.

About the Author

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *