सावधान! एकसाथ 5 से ज्यादा लोग नोएडा-ग्रेनो में न निकलें, लागू हो गई है धारा 163

0
सावधान! एकसाथ 5 से ज्यादा लोग नोएडा-ग्रेनो में न निकलें, लागू हो गई है धारा 163


Last Updated:

Noida-Greater News: नोएडा- ग्रेटर नोएडा में अगर आप रहते हैं तो आपको बहुत सावधान होने की जरूरत है. अगर कल से अगले तीन दिन तक पांच से ज्यादा लोग एकसाथ खड़े दिखाई दे गए तो सीधे जेल पहुंच सकते है. दरअसल, धारा 163 लागू कर दी गई है.

Zoom

पुलिस एक्शन में.

नोएडा: यूपी के नोएडा- ग्रेटर नोएडा में पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है. हाल ही में श्रमिकों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस कोई लापरवाही नहीं बरतना चाहती है. ऐसे में बकरा ईद और आगामी त्योहारों को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है. तीन दिन यानी 28 मई से 30 मई तक जिले में धारा 163 लागू रहेगी. अगर किसी ने नियम तोड़ने की कोशिश की तो सख्त से सख्त सजा दी जाएगी.

इस दौरान पूरे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त निर्देश जारी किए गए हैं. प्रशासन का कहना है कि यह कदम शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की अव्यवस्था या कानून-व्यवस्था की समस्या को रोकने के लिए उठाया गया है. इन तीन दिनों के दौरान जिले में किसी भी प्रकार की भीड़ एकत्र करना, बिना अनुमति प्रदर्शन या धरना देना नियमों के खिलाफ होगा.

क्या है धारा 163?
धारा 163 लागू रहने के दौरान, नोएडा-ग्रेनो में सार्वजनिक स्थान पर पांच से ज्यादा लोग एक साथ खड़े नहीं हो पाएंगे. इसके साथ ही निर्धारित धरना स्थल के अलावा कहीं भी धरना-प्रदर्शन नहीं हो सकेगा. इस दौरान सरकारी दफ्तरों और विधानसभा के आसपास ड्रोन से शूटिंग करने समेत कई अन्य चीजों पर भी पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा. धारा 163 लागू होने के बाद सभी नागरिकों को राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन (Noida Police) द्वारा जारी गाइडलाइंस का पालन करना अनिवार्य होगा.

सख्त कार्रवाई की जाएगी: अधिकारी
अधिकारियों ने साफ कहा है कि नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन की ओर से यह भी बताया गया है कि त्योहारों (Noida Protest Ban) के दौरान भीड़भाड़ बढ़ने की संभावना रहती है, जिससे कानून-व्यवस्था प्रभावित हो सकती है. इसी को देखते हुए पहले से ही एहतियातन यह निर्णय लिया गया है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके.

पुलिस और प्रशासन की टीमों को पूरे जिले में सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं. संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी की जाएगी. साथ ही, सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी बढ़ाने के लिए गश्त और चेकिंग अभियान तेज किया जाएगा. अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें.

About the Author

authorimg

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *